नई दिल्ली : देशभर में आज यानी 29 मार्च को होली का त्योहार मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोग इस रंगों के त्योहार को मनाने के लिए घर से बाहर निकलना शुरू हो गए हैं। हालांकि, इस बार कोविड को लेकर काफी जगहों पर सख्ती है। होली की इस मौके पर राष्ट्रपति से लेकर पीएम व अन्य कई नेताओं ने बधाई दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ‘होली पर देशवासियों को शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार होली, सामाजिक सौहार्द का पर्व है और जीवन में खुशी, उत्साह, आशा का संचार करता है। मेरी कामना है कि उमंग और उल्लास का यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता में निहित राष्ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को होली के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दीं और कामना की कि त्योहार लोगों के जीवन में ‘नई शक्ति और ऊर्जा’ का संचार करे। पीएम मोदी ने कहा, ‘आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। आनंद, उमंग, हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हर किसी के जीवन में नए जोश और नई ऊर्जा का संचार करे।
‘
