हरियाणा में सोमवार 30 मार्च को पेट्रोल डीजल के दामों में कमी आई। बता दें कि लगातार चार दिन तक कीमतें स्थिर रखने के बाद आज सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की गई। हरियाणा में होली के एक दिन बाद पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे सस्ता हुआ है। हरियाणा में आज पेट्रोल के दाम 88.21 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल के दाम 80.98 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे चेक करें पेट्रोल डीजल के दाम
आप SMS के जरिए पेट्रोल डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं। पेट्रोल डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा।
बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग होता है। जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
