Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » PM Modi की Bangladesh यात्रा के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा की थी साजिश

PM Modi की Bangladesh यात्रा के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा की थी साजिश

faridabadnews24By faridabadnews24March 30, 2021No Comments3 Mins Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश यात्रा के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा की साजिश रची गई थी. एक खुफिया रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी ने बड़ी साजिश रची थी और इसके लिए पैसे भी बांटे गए थे. बता दें कि पीएम मोदी के दौरे से पहले और बाद में बांग्लादेश में हिंसा की कई घटनाएं हुईं, जिसे भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा के विरोध के रूप में देखा गया, लेकिन अब ये साफ हो गया है कि वो विरोध नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश थी.

 

Report में छापेमारी की सिफारिश

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस, मीडिया और सरकारी ऑफिसों पर बड़े पैमाने पर हमले की तैयारी थी. ‘दैनिक भास्कर’ ने खुफिया रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि जमात-ए-इस्लामी ने इसके लिए भारी मात्रा में पैसे बांटे थे, ताकि पीएम मोदी की यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था का मुद्दा बनाकर शेख हसीना  के नेतृत्व वाली सरकार पर सवाल उठाए जा सकें. रिपोर्ट में जमात-ए-इस्लामी और हिफाजत-ए-इस्लाम के नेताओं के मालिकाना हक वाले सभी होटलों पर छापेमारी की सिफारिश की गई है. इसमें यह भी कहा गया है कि यदि जरूरी हो तो कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया जाए.

Supporters को बुलाया था Dhaka

रिपोर्ट के अनुसार, जमात-ए-इस्लाम के नेताओं ने मोदी की यात्रा के मद्देनजर अपने 60% समर्थकों को राजधानी ढाका आने के लिए कहा था. नतीजतन इस्लामी छात्र संगठन, महिला विंग और इस्लामिक शैडो संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में ढाका पहुंचे थे, जिन्हें तीन समूहों में बांटा गया था. साजिश के मुताबिक जमात के छात्र संघ अध्यक्ष शिबीर के साथ पहले ग्रुप को मोदी विरोधी कार्यक्रमों में शामिल होना था. दूसरे ग्रुप को लेफ्ट शेड संगठन के साथ मोदी विरोधी रैली निकालनी थी और तीसरे ग्रुप को हिफाजत के 6 इस्लामी राजनीतिक दलों के प्रदर्शन का हिस्सा बनना था. इस बीच एक और खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जमात, हिफाजत और विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं.

अब तक कई लोगों पर Case दर्ज

रिपोर्ट में कहा गया है कि जमात-ए-इस्लामी की अचल संपत्तियों, अस्पतालों, बीमा, मदरसों, इमारतों की छानबीन की जानी चाहिए. गौरतलब है कि बांग्लादेश में रविवार को हुई झड़पों के मामले में जमात और हिफाजत के 200 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. उन पर पुलिस के काम में रुकावट डालने और उस पर हमला करने का आरोप है. वहीं, पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को ढाका की बैतुल मुकर्रम नेशनल मस्जिद में झड़प के मामले में 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

 

faridabadnews faridabadnews24 There was a large-scale conspiracy of violence during PM Modi's visit to Bangladesh
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.