देशभर में 29 मार्च को रंगो का त्योहार होली मनाई गई। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स ने धमाकेदार अंदाज में होली का जश्म मनाया। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें हर स्टार्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की। बाॅलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी शादी के बाद पहली बार अपने हसबैंड रोहनप्रीत सिंह के साथ होली मनाई,जिसकी तस्वीरें नेहा ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं।
तस्वीरों में वह अपनी मम्मी,पापा, पति रोहन, भाई टोनी कक्कड़ और बाकी परिवार के साथ दिख रही हैं। लुक की बात करें तो नेहा व्हाइट कुर्ता, पीच प्लाजो के साथ पिंक दुपट्टा लिए बेहद खूबूसरत दिखीं। वहीं रोहन व्हाइट कुर्ता पजामे में जच रहे थे। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि नेहा अपनी पहली होली के लिए काफी एक्साइटिड है। वह हाथों में रेड गुलाल लिए जबरदस्त अंदाज में पोज दिए। इसके अलावा वह पिचकारी थामें भी नजर आ रही हैं। तस्वीरों के अलावा नेहा एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वह अपनी फैमिली के साथ फैंस को होली की शुभकामनाएं दे रही हैं। वीडियो को शेयर कर नेहा ने लिखा-हमारी फैमिली की तरफ से आपको हैप्पी होली। खुश रहिए और प्यार फैलाएं। #NehuPreet की पहली होली।’
