भाग दौड़ भरी जिंदगी में खाना बनाने के बाद बचे हुए खाने को दोबारा गर्म कर के खाना आजकल आमबात है. लेकिन क्या आप जानते है कि बचे हुए कुछ खाद्य पदार्थों को दोबारा गर्म करना आपकी सेहत पर बुरा असर भी डाल सकता है. इतना ही नहीं ये आपकी सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है. तो आइये आपको बताते है कि उन खाद्य पदार्थों की लिस्ट जिन्हें आपको गर्म कर के नहीं खाना चाहिए.
अंडे को गर्म करना
अंडे हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है. इसमें प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है और इसका ताजा सेवन ही किया जाना चाहिए. एक तले हुए या उबले हुए अंडे को दोबारा गर्म करके खाने से ये आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. इससे आपको पेट दर्द की शिकायत भी हो सकती है.
चिकन को दोबारा गर्म करना
अंडे की ही तरह चिकन भी प्रोटीन से भरपूर होता है. और गर्म किए गए चिकन को खाने से पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं. यदि आपने इसे फ्रिज में रखा है तो फिर इसे गर्म करके ना खाएं.
आलू की सब्जी
सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों में से एक आलू है. जब आलू को दोबारा गर्म किया जाता है तो यह एक बोटुलिज्म के दुर्लभ बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है.
मशरूम की सब्जी
मशरूम की सब्जी को आपको ताजी ही खाना चाहिए. मशरूम में मौजूद प्रोटीन को गर्म करने से आपके पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए इसे भी दोबार गर्म नहीं करना चाहिए.
ज्यादातर घरों में चावल रोजाना बनते हैं और दिन के चावल को गर्म करके रात में खाना भी बेहद आम है. फूड एक्सपर्ट्स की मानें तो चावल को पकाने के दो घंटे के अंदर ही उनका सेवन कर लिया जाना चाहिए वरना ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं.
पालक
आयरन, नाइट्रेट और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर पालक हमारी सेहत के लिए अच्छी होती है. इसलिए इसे ताजा ही खाना चाहिए. पालक को गर्म करने से बचना चाहिए.
