Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जाने : खरबूजा खाने की हैं कई वजह

जाने : खरबूजा खाने की हैं कई वजह

faridabadnews24By faridabadnews24March 30, 2021No Comments3 Mins Read

गर्मी ने दस्तक दे दी है. मौसम में बदलाव होने के कारण शरीर का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है. इस मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना आवश्यक है. इसलिए मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए. फल ना केवल शरीर को हाइड्रेट रखता है बल्कि इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. वैसे तो सभी फल शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में खरबूजा स्वास्थ्य के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद सिद्ध होता है. यह गर्मी के मौसम में आसानी से मिल जाने वाला फल है. खरबूजा खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती. आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में…. खरबूजे में फोलिक एसिड पाया जाता है. ये रक्त के थक्के को बनने से रोकता है. वॉटर रिटेंशन को कम करता है. जब शरीर के अंगों में पानी जमा हो जाता है तो इससे हाथ, पैर, चेहरे और पेट की मांसपेशियों में सूजन आ जाती हैं. खरबूजे का सेवन पीरियड्स में मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने में मदद करता है और दर्द में राहत देता है.

गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान और हीट स्ट्रोक से पेट खराब हो सकता है. इस मौसम में ज्यादा तला-भुना भोजन करने से कब्ज और पेट से जुड़ीं कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं. खरबूजे में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या नहीं होती और पेट भी भरा रहता है.

  खरबूजा विटामिन C से भरपूर होता है. यह सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाकर इम्यूनिटी को मजबूत करता है. खरबूजा खाने से शरीर स्वस्थ रहता है और वायरस और बैक्टीरियल इंफेक्शन के खतरे से दूर रहता है. इसमें एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं जो व्यक्ति को जल्दी बूढ़ा नहीं होने देते. खरबूजे का सेवन पेट के अल्सर को रोकता है. खरबूजे में विटामिन ए बीटा-कैरोटीन के रूप में मौजूद होता है. यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है और मोतियाबिंद के खतरे को कम कर देता है. विटामिन ए त्वचा की ऊपरी कोशिकाओं के लिए भी फायदेमंद होता है और उन्हें स्वस्थ रखता है.

गर्मी के मौसम में पसीना आना तो लाजमी है. शरीर से पसीने के द्वारा जरूरी मिनरल बह जाते हैं जिससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस कम हो जाता है. खरबूजे में सोडियम और पोटैशियम की उचित मात्रा होती है जो इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. अगर आप भी गुर्दे की पथरी की समस्या से परेशान हैं तो खरबूजा सबसे अच्छा ऑप्शन है. खरबूजे में ऑक्सीकाइन होता है जो किडनी स्टोन की समस्या को ठीक करने में मदद करता है. इसमें पानी की भरपूर मात्रा में पाया जाता है. प्रतिदिन खरबूजे खाने से पथरी और किडनी की अन्य समस्याएं ठीक हो सकती हैं खरबूजे में मौजूद एडीनोसीन खून को पतला करने का काम करता है. यह रक्त के थक्के को बनने से रोकता है. खरबूजा खाने से कई तरह की दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है. प्रतिदिन एक व्यक्ति लगभग 250-300 ग्राम खरबूजा खा सकता है. एक्पर्ट कहते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को लगभग 100-150 ग्राम खरबूजा प्रतिदिन के हिसाब से खाना चाहिए. 

faridabadnews faridabadnews24 Know: There are many reasons to eat cantaloupe
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.