Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फ़रीदाबाद: बीजेपी विधायक अरुण नारंग के साथ हुई मार पिट और दुर्व्यवहार के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला जलाकर रोष व्यक्त किया

फ़रीदाबाद: बीजेपी विधायक अरुण नारंग के साथ हुई मार पिट और दुर्व्यवहार के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला जलाकर रोष व्यक्त किया

faridabadnews24By faridabadnews24March 30, 2021Updated:March 30, 2021No Comments3 Mins Read

फ़रीदाबाद : आज भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद के ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा ज़िला मुख्यालय पर पंजाब की अबोहर  विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अरुण नारंग के साथ हुई मार पिट और दुर्व्यवहार के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला जलाकर रोष व्यक्त किया I कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुर्दाबाद सोनिया गाँधी मुर्दाबाद और कैप्टन अमरिंदर होश में आओ के नारों के साथ ज़बरदस्त रोष प्रदर्शन किया I दिन पहले  कांग्रेस के उपद्रवी कार्यकर्ताओं द्वारा अबोहर के भाजपा विधायक की लात घूसों से पिटाई की और उन कर स्याही फेंक दी I इतना ही नहीं इन उपद्रवीयों  ने विधायक के कपड़े तक फाड़ कर दौड़ा दौड़ा कर पिटा I  ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि इस दुखद और शर्मनाक घटना के पीछे पंजाब की कांग्रेस सरकार का हाथ है। पंजाब के मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इन उपद्रवी लोगों को विधायक पर हमला करने के लिए उकसाया है। पुलिस अधिकारियों के सामने किसी विधायक की पिटाई हुई I पुलिस अपनी  ड्यूटी निभाने में नाकाम रही है । हम कांग्रेस के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के संरक्षण में कांग्रेस के उपद्रवियों द्वारा की इस शर्मनाक घटना की भर्त्सना करते हैं और दोषी पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने की माँग करते हैं और उपद्रवियों के ख़िलाफ़ कठोर करवाई की माँग करते हैं I विधायिका सीमा त्रिखा ने कहा कि बीजेपी विधायक पर हुए जानलेवा हमले की इस  घटना से यह ज़ाहिर हो गया कि राज्य में सरकार भी कानून व्यवस्था बनाये रखने में विफल रही है I लोकतन्त्र में चुने हुये प्रतिनिधि के ख़िलाफ़ इस तरह  की घटना की घोर निंदा करती हूँ I पंजाब सरकार ने लोकतंत्र को तार तार करने का शर्मनाक कार्य किया है I

वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा विधायक पर जानलेवा हमला कांग्रेस सरकार और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इशारे पर किया गया है I हम इसकी घोर निंदा करते हैं और दोषियों के ख़िलाफ़ करवाई की माँग करते हैं I ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल ने कहा कि  पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पंजाब की कांग्रेस सरकार इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है I  पंजाब में बीजेपी की आवाज को दबाने के लिए कैप्टन अमरिंदर इस तरह के हमले करवा रहे हैं।पंजाब में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है I उन्होंने भाजपा विधायक के साथ किये गये दुर्व्यवहार को बर्बरतापूर्ण, शर्मनाक और दुखद बताया और कठोर दंड की माँग की I इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, विधायिका सीमा त्रिखा, महापौर सुमन बाला, वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी, चेयरमेन धनेश अधलखा, वरिष्ठ भाजपा नेता  टिपर चंद शर्मा नगेंद्र भड़ाना, ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल, आर एन सिंह, पार्षद अजय बैसला, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला के अलावा महामंत्री सचिन ठाकुर, महामंत्री गोल्ड़ी अरोड़ा, योगेश तेवतिया, उपाध्यक्ष मोहित नागर, सुरेन्द्र भटनार, ज्ञानेंद्र भारद्वाज , मनीष कुमार, सचिव कृष्ण आर्य, मनीष यादव, नरेन्द्र चंदीला, कार्तिक वशिष्ठ, सौरभ गौड़, कोषाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, मीडिय़ा प्रभारी मुकुल चोपड़ा, सोशल मीडिय़ा प्रभारी अनिकेत पाण्डे, सह सोशल मीडिय़ा प्रभारी आशीष चितकारा, जिला संयोजक कॉलेजस आटररीच कमेटी के विवेक चंदीला, सह संयोजक पूरब भड़ाना , सुभाष आहूजा, विनोद भाटी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार वोहरा, वज़ीर सिंह डागर, ज़िला उपाध्यक्ष अनिल नागर, संजीव भाटी, पंकज रामपाल, मान सिंह, बिजेंद्र नेहरा, मुकेश अग्रवाल, रविंद्र त्यागी, राजन मुथरेज़ा आई टी व सोशल मीडिया ज़िला संयोजक अमित मिश्रा, भाजपा मोर्चों के ज़िला अध्यक्ष राजबाला सरधाना, भगवान सिंह, सुखबीर मलेरना, लाजर रणजीत सेन, मोर्चों के पदाधिकारी व भाजपा के ज़िला व मंडल हज़ारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

Faridabad: Expressing anger by burning effigy of Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh to protest against the beating and abuse of BJP MLA Arun Narang faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.