फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] मंगलवार को दिन भर चली धूल भरी हवा ने लोगों को परेशान किया। तिपहिया, दोपहिया, साइकिल चालकों के साथ ही पैदल चलने वालों को सबसे अधिक परेशानी का सामना पड़ा।

मंगलवार सुबह से ही गर्म व धूल भरी हवा चलने लगी थीं। उन क्षेत्रों में आते-जाते लोग परेशान नजर आए, जहां सड़कों के आसपास मिट्टी जमा थी। एनआइटी दशहरा मैदान के रास्ते से बीके चौक और मेट्रो रोड से आने-जाने वाले लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें मुंह ढक कर निकलना पड़ा। ऐसे ही ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में जहां निर्माण कार्य चल रहे थे, वहां भी लोगों को दिक्कत हुई। मौसम के गर्म मिजाज को देखते हुए बहुत से लोगों ने शीतल पेय पदार्थों का सहारा लिया। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गत वर्ष 30 मार्च को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस मौसम में संक्रमण की आशंका रहती है। ऐसे में घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें। चेहरा ढक कर चलेंगे, तो त्वचा एलर्जी से भी बचे रहेंगे। गर्मी के कारण इन दिनों शरीर में पानी की कमी हो जाती है। डिहाइड्रेशन गर्मी की एक प्रमुख समस्या है। इसलिए नियमित अंतराल में पानी पीते रहें।
- डा.अतुल अग्रवाल, महासचिव, नेशनल इंटिग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन,(नीमा)। इन बातों का भी रखें ख्याल
- संतुलित पोषण आहार गर्मी में शरीर की जरूरत को पूरा करता है।
- गर्मी में आपकी पाचन शक्ति सर्दी के मुकाबले धीमी हो जाती है।
- इन दिनों मसालेदार खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें।
- नारियल पानी तथा नींबू पानी पीना बेहतर है।
- ढीले और सूती कपड़े पहनें
- .व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान देना जरूरी है। शरीर को ठंडा करने और गंदगी से छुटकारा पाने को दिन में दो बार नहाएं।
