Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सावधान : सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने की अपील शुरू

सावधान : सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने की अपील शुरू

faridabadnews24By faridabadnews24March 31, 2021No Comments4 Mins Read

फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] जिले में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की अपील शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी को कुछ लोग गंभीरता से ले रहे हैं तो कुछ अपनी मर्जी से ही चल रहे हैं। मंगलवार को हिन्दुस्तान टीम शहर में कई स्थानों पर पहुंची। वहां जाकर देखा तो काफी संख्या में लोग लापरवाही बरतते नजर आए।

बिना मास्क के घूम रहे थे बाजार में

बल्लभगढ़ बाजार

बल्लभगढ़ बाजार में आज बाकी दिनों के मुकाबले ग्राहकों की कम संख्या थी। घंटाघर चौक के पास ग्राहक नजर आ रहे थे। इनमें से कुछ ने मास्क पहने हुए थे तो कुछ कोरोना से बेखौफ होकर बिना मास्क पहने बाजार में खरीदारी कर रहे थे। यहां कई दुकानों पर बिना मास्क वाले ग्राहकों को सामान भी दिया जा रहा था। यही नहीं अधिकांश दुकानदार और उनके कर्मचारियों ने भी मास्क नहीं पहने हुए थे। यहां भगत सिंह कॉलोनी से खरीदारी करने आए सिंटू ने बताया कि कोरोना के मामले तो बढ़ रहे हैं, मगर लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। दुकानदार और उनके कर्मचारी तक मास्क नहीं पहन रहे हैं। इससे सामान खरीदने में भी डर लगता है। दुकानदार खासे बेपरवाह हैं। बिना मास्क वाले ग्राहकों को भी सामान दे रहे हैं।

सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा था पालन

एसबीआई शाखा, बल्लभगढ़

मास्क न पहनने वाले लोग हर जगह घूमते मिल जाते हैं। इन्हें पुलिस से चालान कटने का भी डर नहीं है। मंगलवार को बल्लभगढ़ स्थित एसबीआई की शाखा में काफी लोग पहुंचे हुए थे। यहां अधिकांश लोगों ने मास्क पहने हुए थे। मगर, बैंक के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा था। यहां काफी संख्या में ग्राहक आए हुए थे। यहां अपने काम से आए सेक्टर-दो निवासी रघु ने बताया कि बल्लभगढ़ में बैंक की इकलौती शाखा होने के कारण यहां पर हर वक्त ज्यादा लोग आ जाते हैं। इस कारण यहां भीड़ रहती है। ग्राहकों की ज्यादा संख्या कारण यहां सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं हो पाती है।

क्राउन प्लाजा मॉल

सेक्टर-15ए

मॉल में मास्क पहनकर पहुंच रहे लोग

सेक्टर-15ए स्थित क्राउन प्लाजा मॉल में लोग खरीदारी के सिलसिले में आ रहे थे। प्रवेशद्वार पर सिक्योरिटी गार्ड लोगों के सेनेटाइजर से हाथ धुलवा रहे थे। सेनेटाइजर से हाथ धुलवाने के साथ-साथ यहां मास्क पहनने वाले लोगों को ही अंदर जाने दिया जा रहा था। मॉल के अंदर भी लोग मास्क पहने नजर आए। हालांकि, कुछ दुकानों पर दुकानदार बिना मास्क के नजर आ रहे थे। यहां खरीदारी करने आए बीपीटीपी निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि बाजार में खरीदारी करने में डर लगता है। खरीदारी के लिहाज से कोविड नियमों का पालन शॉपिंग मॉल में सबसे ज्यादा हो रहा है। इसी वजह से वह मॉल में खरीदारी करने के लिए आए हैं।

 

न मास्क पहन रहे न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे

डबुआ सब्जी मंडी

फरीदाबाद :  डबुआ सब्जी मंडी जिले की सबसे बड़ी मंडी है। यहां पर काफी संख्या में लोग रेहड़ी और फड लगाकर सब्जी बेचते हैं। इस मंडी के आस-पास टाउन नंबर-दो, डबुआ कॉलोनी और जनता कॉलोनी का एरिया आता है। इस वजह से यहां सुबह-शाम आस-पास के लोग फल-सब्जी खरीदने के आते हैं। मंगलवार को भी लोग यहां फल-सब्जी खरीदने के लिए आए हुए थे। यहां काफी संख्या में ऐसे लोग थे, जिन्होंने मास्क नहीं पहने हुए थे। शहर के बाकी सार्वजनिक स्थलों की तरह यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था। यहां सब्जी खरीदने आए नरेश ने बताया कि मंडी में बाकी शहर के मुकाबले कम दामों पर फल और सब्जियां मिलती हैं। इस वजह से यहां काफी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं। कोरोना को लेकर लोग काफी लापरवाही कर रहे हैं। कुछ मास्क नहीं पहन रहे हैं तो अधिकांश सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं।

Beware: Social Distancing and Mask Wear Appeal Begins faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.