फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] विधानसभा क्षेत्र पलवल में आने वाली विभिन्न 13 सडक़ों के निर्माण के लिए विधायक पलवल दीपक मंगला की विशेष मांग पर मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल ने 13 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
विधायक दीपक मंगला ने बताया कि पलवल विधानसभा के गांवों को जोडऩे वाली कई सडक़ों की हालत जर्जर अवस्था में थी और इन्हें बनवाने के लिए स्थानीय लोगों की यह बहुत पुरानी मांग थी। कोरोना महामारी के कारण लगभग 1 साल तक इनका निर्माण कार्य नहीं किया जा सका। विधायक दीपक मंगला के विशेष आग्रह पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल नें एस्टीमेट मंगवाकर संबंधित विभाग के लिए लगभग 13 करोड़ रुपए की मंजूरी प्रदान कर दी। विधायक ने बताया कि पलवल से वैसे भी मुख्यमंत्री का विशेष लगाव रहा है और वह कहते रहते हैं पलवल की सडक़ पर घोड़ा दौड़ो दौड़ो जाए, तो उन्होंने पलवल की सडक़ों के लिए विकास का घोड़ा दौडाते हुए पुनर्निर्माण को तुरंत मंजूरी प्रदान कर दी। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर जल्दी कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सडक़ों का विवरण देते हुए बताया कि गांव घोड़ी रोड से इस्लामाबाद तक, दिल्ली-मथुरा रोड से असावटा तक, सुरजन नंगला से सहदेव नंगला वाया अतरचटा, सिहौल से मीसा, एप्रोच रोड से माल गोदाम रोड पलवल, रुंधी से लाडियाका, पलवल घोड़ी रोड से ताराका तक, रेलवे स्टेशन वाली सडक़, ककराली से लालवा, घुघेरा से पातली खुर्द तक, लिंक रोड से बाता तक, पलवल-घोड़ी रोड से सिहोल वाया पेलक, रायदासका से बमारियाका वाया डूंगरवास की सडक़ों का निर्माण व पुनर्निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में पलवल में तीव्र गति से विकाश कार्य किए जा रहे हैं और इन सडक़ों के बनने से पूरे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री का पलवल विधानसभा की जनता की ओर से धन्यवाद किया है।
