पंजाबी सिंगर दिलजान के फैंस के लिए बुरी खबर है। बता दें कि सिंगर दिलजान की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वो रात के समय अमृतसर से करतारपुर आ रहे थे। इसी दौरान देर रात करीब 2 बजे जंडियाला गुरु के पास हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक दिलजान की कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिस कारण उनकी कार बेकाबू हो गई और जंडियाला गुरु के पास बने रोड डिवाइडर से टकरा गई। कार डिवाइडर को तोड़ते हुई कर कई पलटियां खाते हुए लगभग एक किलोमीटर दूर जाकर रुकी। थाना जंडियाला गुरु पुलिस ने सूचना मिलते ही कार से दिलजान को निकाल कर एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने पुलिस टीम को बताया कि दिलजान की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी है। दिलजान की पत्नी व बेटी विदेश में हैं। उन्हें जानकरी दे दी गई है। वे पांच अप्रैल को अमृतसर पहुंचेंगे। पुलिस ने दिलजान के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। उनका पोस्टमार्टम उनकी पत्नी के आने के बाद ही किया जाएगा।
दिलजान के कुछ फेमस गानेदिलजान की बात करें तो उनके गाने काफी फेमस रहे हैं. दिलजान की फैंस के बीच अच्छी फैन फॉलोइंग थी. दिलजान ने आधा पिंड, यारां दी गल, शूं करके, हर पल, फर्स्ट लव, मेरा दिल, धरती, तेरे शहर जैसे गाने गाए हैं। दिलजान का साई के दीवाने गीत भी काफी चर्चा में रहा था। दिलजान के परिजनों ने बताया कि 2 अप्रैल को दिलजान का नया गाना रिलीज होना था। इसी सिलसिले में एक मीटिंग अटेंड करने वह सोमवार को को अपनी गाड़ी में सवार होकर अमृतसर गए थे। देर रात लौटते समय यह हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय दिलजान कार में अकेले ही थे।
