Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली : 24 घंटों के भीतर मिले 53480 नए मरीज

दिल्ली : 24 घंटों के भीतर मिले 53480 नए मरीज

faridabadnews24By faridabadnews24March 31, 2021No Comments2 Mins Read

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 53,480 नए मामले मिले हैं। इससे पहले मंगलवार को कोरोना वायरस के 56211 केस सामने आए थे। वहीं, पिछले एक दिन में 41,280 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 354 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हुई है। नए मरीज मिलने के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 1,21,49,335 और रिकवर लोगों की संख्या 1,14,34,301 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में फिलहाल कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या 5,52,566 है। इसके अलावा कोरोना वायरस के खिलाफ देश में टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है और अभी तक 6,30,54,353 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि 1 अप्रैल से कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू किया जाएगा, जिसमें 45 साल से ऊपर की उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। वैक्सीन लेने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा।
 
इन 10 शहरों में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश और दिल्ली में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से मिल रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया, ‘देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले जिन 10 शहरों में मिल रहे हैं, उनमें- पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, बेंगलुरु शहरी, नांदेड़, दिल्ली और अहमदनगर शामिल हैं। देश के कई हिस्सों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर देखने को मिल रही है। सभी राज्यों को कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान में तेजी लाने की जरूरत है।’

Delhi: 53480 new patients found within 24 hours faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.