Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सेब को डाइट में करें शामिल, हड्डियां करनी हैं मजबूत, चेहरे पर बढ़ाना है ग्लो

सेब को डाइट में करें शामिल, हड्डियां करनी हैं मजबूत, चेहरे पर बढ़ाना है ग्लो

faridabadnews24By faridabadnews24March 31, 2021No Comments3 Mins Read

 आजकल लोग अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखते हैं. खास बात यह है कि सेहत बनाने के लिए सबसे ज्यादा फलों का सेवन किया जाता है. लेकिन क्या आप हर दिन एक सेब खाने से आप कई तरह बीमारियों से दूर रह सकते हैं. विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर सेब का सेवन आपको सेहतमंद तो बनाता ही है साथ ही आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है. पढ़िए सेब खाने के कई फायदे…

नहीं होगी कब्ज की समस्या
कब्ज की परेशानी आजकल एक आम बात हो गयी है. कई लोग कब्ज और गैस की समस्या से परेशान होते हैं. लेकिन इस समस्या को सेब खाने से दूर किया जा सकता है. सेब में पाया जाने वाला फाइबर पेट की कब्ज को धीरे-धीरे कम करता है. सेब का मुरब्बा भी कब्ज रोगियों के लिए लाभकारी माना जाता है.

मजबूत रहती हैं हड्डियां

सेब हड्डियों को मजबूत बनाता है. इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शिम पाया जाता है. इस कारण प्रतिदिन सेब का सेवन करने या इसका जूस पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं. बता दें कि जिस व्यक्ति की हड्डियां मजबूत होती हैं, उसे थकान कम महसूस होती है.

डायबिटीज और हृदय रोग में फायदेमंद
अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो आपको अपनी डाइट में सेब को शामिल करना चाहिए, क्योंकि मोटे व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं जैसे हृदय रोग, डायबिटीज, बीपी आदि घेरना शुरू कर देती हैं. सेब में पाया जाने वाला फाइबर मोटापे को कम करने में सहायक होता है, जिससे व्यक्ति खतरनाक रोगों की चपेट में कम आता है.

सेब दमा रोगियों के लिए भी होता है फायदेमंद

सेब या सेब के जूस के सेवन से दमा रोगियों को बहुत फायदा मिलता है. विभिन्न शोध से साफ हो चुका है कि सेब दमे के अटैक को रोकने में कारगर है. सेब में पाया जाने वाला फ्लेवोनोइड्स फेफड़ों को ताकतवर बनाता है.

कम करता है कोलेस्ट्रॉल
किसी-किसी को कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की परेशानी रहती है. देखने में आता है कि कई बार लगातार कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से कम उम्र के बच्चे भी हृदय रोग का शिकार हो जाते हैं. ऐसे में सेब खाने या सेब का जूस पीने से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को रोका जा सकता है. इसलिए डॉक्टर भी हृदय रोगियों के लिए सेब खाने की सलाह देते हैं.

दांतों को स्वस्थ रखता है
सेब में फाइबर होता है, जिससे दांत स्वस्थ रहते हैं. सेब का सेवन बैक्टीरिया और वायरस को दूर भगता है. साथ ही सेब से आपके मुंह में सलाइवा की मात्रा बढ़ जाती है. सेब का सेवन करने से आपके दांत पायरिया रहित रहते हैं.

खूबसूरती बढ़ाता है सेब

सेब आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाता है. इसका सेवन करने से आपके चेहरे पर होने वाले काले और सफेद धब्बे कम हो जाते हैं. जिससे आपके चेहरे पर ग्लो आता है. प्रतिदिन सेवन करने से आपके शरीर में मौजूद अनावश्यक चर्बी धीरे-धीरे कम हो जाती है, जिससे आप आकर्षक लगने लगते हैं.

कब और कैसे करे सेब का सेवन
इस बात का विशेष ध्यान रखे कि सेब कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए. खाली पेट यानी जब सुबह उठकर आपने कुछ ना खाया हो तो सेब नहीं खाना चाहिए. ऐसा करने से आपको पेट में जलन, गैस या बेचैनी हो सकती है. इसलिए सुबह नाश्ते के 1 घंटे बाद या लंच करने के 1 से 2 घंटे बाद सेब का सेवन करना सबसे अधिक लाभकारी होता है.

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. अगर आप किसी भी तरह की बीमारी से पीड़ित या परेशान हैं तो इन पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें

bones have to be strong face has to increase glow faridabadnews faridabadnews24 Include apple in diet
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.