Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सिक्योरिटी मनी के नाम पर उपभोक्ताओं को लूटने में लगा बिजली विभाग : ललित नागर

सिक्योरिटी मनी के नाम पर उपभोक्ताओं को लूटने में लगा बिजली विभाग : ललित नागर

faridabadnews24By faridabadnews24April 1, 2021No Comments2 Mins Read
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित नागर ने बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से सिक्योरिटी मनी के नाम पर एडवांस लेने को भाजपा सरकार की खुली लूट करार दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से अभी देश व प्रदेश पूरी तरह से उभर नही पाया है, आम आदमी सहित हर वर्ग की आर्थिक स्थिति इस महामारी के चलते प्रभावित हुई है और वह जैसे-तैसे अपने परिवार की गुजर बसर कर रहा है लेकिन भाजपा सरकार तानाशाह रवैया अख्तियार करके लोगों की जेबों पर डाका डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब बिजली विभाग द्वारा फरीदाबाद के हर उपभोक्ता से दो बिल रिसाईकल का एडवांस जमा करवाया जा रहा है, यानी की 4 महीने का बिल एडवांस मेें जमा करवाया जा रहा है, जो कि उपभोक्ता के साथ नाइंसाफी है। यहां जारी प्रेस बयान में पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा प्रदेश का खजाना पूरी तरह से खाली कर दिया है, जो हरियाणा कभी देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में आता था, आज इस प्रदेश कों भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने इतने कर्जे से लाद दिया है कि यहां जन्म लेने वाला हर बच्चा अपने साथ कर्जा लेकर पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत दोनों ही खराब है और महंगाई रोकने में यह सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है और पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनकर गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को बर्बाद करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि डीएचबीएन में लाईन लॉस यूएचबीवीएन के मुकाबले काफी कम है और यूएचबीवीएन में कोस्ट ऑफ सर्विस पर यूनिट डीएचबीएन के मुकाबले 0.59 पैसे ज्यादा है, ऐसे में उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करना चाहिए न कि 4-4 महीने के बिल का भार डालना चाहिए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि बिजली विभाग को 2 महीने के बिल की जगह हर महीने निरंतर बिल दिया जाना चाहिए ताकि उपभोक्ता पर भार न पड़े। पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि भाजपा सरकार के इस तानाशाही फरमान का कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है, अगर जल्द ही सरकार द्वारा बिजली बिलों को ठीक करने के आदेश नहीं दिए गए तो बिजली उपभोक्ताओं के समर्थन में कांग्रेस पार्टी सडक़ से लेकर विधानसभा तक लड़ाई लडऩे से पीछे नहीं हटेगी।
Electricity department to rob consumers in the name of security money: Lalit Nagar faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.