जनरल अस्पताल में पीएमओ पद पर रही डॉ. वीना सिंह काे अब स्वास्थ्य विभाग हरियाणा का महानिदेशक बनाया गया है। बता दें कि डॉ. सूरजभान कंबोज 6 महीने पहले ही सेवानिवृत होने थे, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से उनका कार्यकाल बढ़ा दिया था।
वहीं बुधवार को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. वीना सिंह को महानिदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है। महकमे में महानिदेशक के दो पद हैं। डॉ. जेएस ग्रेवाल पहले ही इस पद पर पदोन्नत हो चुके थे।
हालांकि विभाग की एचओडी की जिम्मेदारी डॉ. वीना सिंह के पास होगी। इसके आदेश महकमे के एसीएस राजीव अरोड़ा ने किए हैं। डॉ. वीना सिंह दिसंबर, 2020 से अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्य रही हैं। आपको बता दें कि डाॅ. वीना सिंह रेडियोलॉजिस्ट हैं । 2017 में विभाग में निदेशक बनी। इस पद पर रहते हुए उन्होंने टीबी, एड्स कंट्रोल, मेंटल हेल्थ, डी-एडिक्शन, तंबाकू कंट्रोल, कुष्ठ रोग आदि पर काम किया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का कहना है कि वीना सिंह को प्रमोट कर महानिदेशक बनाया गया है। एक डीजी पहले हैं, इसलिए दोनों के कामों का बंटवारा किया जाएगा।
