भिवानी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक हेडगेवार जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हे पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी है। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा नेता रीतिक वधवा ने कहा कि मातृभूमि को निःस्वार्थ-समर्पित ,भारतीय संस्कृति के परम उपासक ,राष्ट्र सेवा के प्रतीक, विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ जैसे वटवृक्ष की नींव रखने वाले परम पूज्यनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन ! उन्होंने कहा कि केशवराव बलिराम हेडगेवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं प्रकाण्ड क्रान्तिकारी थे।
उनका जन्म 1 अप्रैल, 1889 को महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पण्डित बलिराम पन्त हेडगेवार के घर हुआ था। उन्हें संघ की स्थापना करने की प्रेरणा कुछ क्रान्तिकारियों के संपर्क में आने के बाद मिली। डाक्टर बनने के लिए वह घर से कोलकाता गये तो थे, लेकिन वापस आये क्रान्तिकारी बनकर।कोलकाता में रहते हुए बंगाल की गुप्त क्रान्तिकारी संस्था अनुशीलन समिति के सक्रिय सदस्य बन गये थे। सन् 1916 में लखनऊ गये। वहाँ हेडगेवार संयुक्त प्रान्त की युवा टोली के सम्पर्क में आये। डॉ हेडगेवार ने नागपुर में 1925 में दशहरे के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सेवा और असमर्थों के उत्थान के लिए डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने जो सेवा का बीज लगाया है, वह आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रूप में एक वटवृक्ष बन चुका है। हम डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के सपने समर्थ, शिक्षित और खुशहाल भारत के निर्माण के लिए कटिबद्ध हैं। श्रद्धेय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी कहते थे, केवल भूमि के टुकड़े को राष्ट्र नहीं कहते हैं। एक विचार, एक सभ्यता एवं परम्परा में जो लोग पुरातन काल से रहते चले आये हैं, उन्हीं लोगों की संस्कृति से राष्ट्र बनता है।इस अवसर पर इमरान बापोड़ा, सुनील चौहान, रमेश चौधरी , पंकज शर्मा , डॉ योगेश , संदीप कुमार, विनोद कुमार, अमित कुमार, अनिल कुमार, नवीन शर्मा, गुलशन, जोगेन्द्र, सहित अनेक भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी डॉ हेडगेवार जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
