Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 22 डॉक्टरों को हुआ कोरोना, रोहतक पीजीआईएमएस के, 14 ने लगवाया था कोविड-19 का टीका

22 डॉक्टरों को हुआ कोरोना, रोहतक पीजीआईएमएस के, 14 ने लगवाया था कोविड-19 का टीका

faridabadnews24By faridabadnews24April 1, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : हरियाणा में भी कोरोना वायरस महामारी ने एक बार फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। तेजी से बढ़ते आंकड़ों ने सरकार से लेकर डॉक्टरों तक सभी की चिंता बढ़ा दी है। डॉक्टर भी अब एक बार फिर इस महामारी की चपेट में आने लगे हैं।

रोहतक स्थित पोस्ट-ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PGIMS की डॉ. पुष्पा दहिया ने गुरुवार को बताया कि पीजीआईएमएस में पिछले दो हफ्ते में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के 22 रेजिडेंट डॉक्टर COVID-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इन 22 डॉक्टरों में से 14 डॉक्टरों ने कोरोना का टीका भी लगाया था। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना संक्रमण के 1100 से अधिक नए मामले सामने आए, जबकि 8 मरीजों की मौत हो गई। 

हरियाणा में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 1,106 ताजा मामलों के साथ 2,90,800 हो गई है और कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़कर 3,155 पर पहुंच गया है। बुधवार को करनाल, पानीपत और कुरुक्षेत्र जिलों से दो-दो लोगों की कोरोना से मौतें हुईं, जबकि कैथल और फरीदाबाद में एक-एक मौत हुई।

वहीं, जिन जिलों में मामलों में वृद्धि हुई है उनमें गुरुग्राम (276), करनाल (182) और अंबाला (105) जिले शामिल हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 9,726 है। बुलेटिन में कहा गया कि यहां रिकवरी दर 95.57 प्रतिशत है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा था कि देश में कोविड-19 की स्थिति ‘बद से बदतर’ की तरफ बढ़ रही है और यह खास तौर पर कुछ राज्यों के लिए चिंता की बड़ी बात है। केंद्र ने आगाह किया कि पूरा देश खतरे में है और फिलहाल आसन्न खतरों को नहीं देख पाने से इसकी भारी कीमत अदा करनी पड़ सकती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया था कि महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक और मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और देश में एक दिन में सामने आए 56,211 मामलों में से 78.56 फीसदी मामले इन्हीं राज्यों से हैं। 

14 had Kovid-19 vaccine 22 doctors got Corona faridabadnews faridabadnews24 Rohtak PGIMS
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.