फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] कोरोना महामारी से बचने के लिए हर व्यक्ति को टीकाकरण कराना बेहद आवश्यक है। यह आह्वान केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया। वे गुरुवार को सेक्टर-37 के सामुदायिक भवन में आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान व्यवस्था देखी और टीका लगवाने वालों से बात भी की। उन्होंने कहा कोरोना एक विश्वव्यापी महामारी है। जिसके बचाव के उपायों को अपनाने व इस बारे में आमजन को प्रेरित करने के लिए केंद्र व राज्य सरकारें मिलकर योजनाबद्ध रूप से कार्य कर कर रही हैं। इस क्रम में टीकाकरण एक प्रभावशाली कदम है। इसके लिए सभी को आगे आना होगा। उन्हें खुद को व अपने परिवार को टीकाकरण का लाभ दिलवा कर कोरोना जैसी बीमारी से बचाना है।

