Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देखे : हरियाणा बोर्ड ने डीएड व डीएलएड का परीक्षा परिणाम किया जारी

देखे : हरियाणा बोर्ड ने डीएड व डीएलएड का परीक्षा परिणाम किया जारी

faridabadnews24By faridabadnews24April 2, 2021No Comments3 Mins Read

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ( बीएसईएच ) की ओर से संचालित डिप्लोमा इन एजुकेशन (डीएड) और डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रवेश-वर्ष 2015-17 (चतुर्थ सैमेस्टर), 2016-18, 2017-19, 2018-20 व प्रवेश वर्ष 2019-21 री-अपीयर व विशेष अवसर परीक्षा मार्च-2021 का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया गया है। छात्र-अध्यापक परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। ये परीक्षाएं दो मार्च से 15 मार्च तक संचालित करवाई गई थी। इस परीक्षा में करीब 9,889 छात्र-अध्यापक शामिल हुए थे।

 

बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएड प्रवेश वर्ष 2015 के चतुर्थ सेमेस्टर विशेष अवसर परीक्षा में 79.32 फीसदी परीक्षार्थी सफल रहे हैं। इस परीक्षा में कुल 324 छात्र-अध्यापक प्रविष्ठ हुए, जिनमें 257 सफल हुए हैं। इसी प्रकार डीएलएड प्रवेश वर्ष 2016 के प्रथम वर्ष विशेष अवसर परीक्षा में पास प्रतिशत 79.77 रहा है। इस परीक्षा में कुल 257 छात्र-अध्यापक शामिल हुए थे, जिनमें से 205 सफल हुए हैं। वहीं द्वितीय वर्ष का पास प्रतिशत 71.74 रहा है। इस परीक्षा में कुल 821 छात्र-अध्यापक शामिल हुए थे, जिनमें 589 सफल रहे हैं।

डीएलएड प्रथम वर्ष में 83.80 फीसदी पास

बोर्ड अध्यक्ष ने आगे बताया कि डीएलएड. प्रवेश वर्ष 2017 के प्रथम वर्ष विशेष अवसर परीक्षा की पास प्रतिशतता 83.80 रही है। इस परीक्षा में कुल 321 छात्र-अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से 269 सफल हुए हैं, जबकि द्वितीय वर्ष की पास प्रतिशतता 76.95 रही है।

इस परीक्षा में कुल 269 छात्र-अध्यापक शामिल हुए थे, जिनमें से 207 सफल हुए हैं। उधर, डीएलएड प्रवेश वर्ष 2018 के प्रथम वर्ष विशेष अवसर परीक्षा की पास प्रतिशतता 60.59 रही है। इस परीक्षा में कुल 883 छात्र-अध्यापक बैठे थे, जिनमें से 535 सफल हुए हैं तथा द्वितीय वर्ष री-अपीयर परीक्षा की पास प्रतिशतता 80.34 रही है। इस परीक्षा में कुल 2,116 छात्र-अध्यापक शामिल हुए थे, जिनमें 1,700 ने सफलता पाई है। उन्होंने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष 2019 के प्रथम वर्ष री-अपीयर परीक्षा की पास प्रतिशतता 57.92 रही है। इस परीक्षा में कुल 4,898 छात्र-अध्यापक बैठे थे, जिनमें 2,837 सफल हुए हैं।

8 अप्रैल से भरे जाएंगे जुलाई परीक्षा के आवेदन पत्र

उन्होंने आगे बताया कि परीक्षा की संस्थावार परिणाम शीट्स संस्थाओं की लॉगिन आईडी पर भेजी जाएगी। परीक्षा में री-अपीयर या फेल रहे छात्र-अध्यापकों के लिए आगामी परीक्षा जुलाई के लिए आवेदन-पत्र भी सम्बन्धित संस्था की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध पैनल के माध्यम से ऑनलाइन भरे जाएगें। उन्होंने बताया कि डीएलएड (री-अपीयर व फेल) के लिए परीक्षा शुल्क 800 रूपये प्रति विषय है तथा एक से अधिक विषयों में री-अपीयर व फेल परीक्षा शुल्क प्रति विषय 200 रूपये अतिरिक्त होगा व अधिकतम परीक्षा शुल्क 2000 रूपये प्रति छात्र-अध्यापक होगा। जुलाई में होने वाली परीक्षा के लिए री-अपीयर व फेल रहे छात्र-अध्यापकों के ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की तिथियां बिना विलम्ब शुल्क आठ अप्रैल से 22 अप्रैल तक है। इसके बाद 100 रूपये प्रति परीक्षार्थी विलम्ब शुल्क सहित 23 से 29 अप्रैल तक, 300 रूपये प्रति परीक्षार्थी विलम्ब शुल्क सहित 30 अप्रैल से 6 मई तक और 1000 रूपये प्रति परीक्षार्थी विलम्ब शुल्क सहित 7 मई से 13 मई निर्धारित की गई है।

faridabadnews faridabadnews24 See: Haryana Board released results of D.Ed. and D.L.Ed.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.