Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खुशखबरी : हरियाणा के इन 47 गांवो को और मिलेगी 24 घंटे बिजली, देखे उन गांव के नाम

खुशखबरी : हरियाणा के इन 47 गांवो को और मिलेगी 24 घंटे बिजली, देखे उन गांव के नाम

faridabadnews24By faridabadnews24April 2, 2021No Comments2 Mins Read

हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत ‘‘म्हारा गांव जगमग गांव’’ योजना के अंतर्गत आज से अर्थात 1 अप्रैल 2021 से 47 और गांवों को इस योजना में जोड़ा गया है । इनमें पानीपत जिले के 25 गांव, रोहतक के 6 गांव, झज्जर के 9 गांव तथा कैथल जिले के 7 गांव शामिल हैं।

 

उन्होंने बताया कि ‘‘म्हारा गांव जगमग गांव’’ योजना के तहत अब प्रदेश के 5270 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है। वर्तमान में प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों को पूरी तरह जगमग किया जा चुका है तथा इससे प्रदेश के 10 जिले जिनमें पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, गुरूग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, रेवाड़ी और फतेहाबाद शामिल हैं, जहां 24 घंटे बिजली उपलब्ध है।

 

उन्होंने बताया कि ‘‘म्हारा गांव जगमग गांव’’ योजना के तहत ग्रामीण उपभोक्ताओं को 301571 बिजली कनेक्शन दिये गये हैं। ‘‘म्हारा गांव जगमग गांव’’ योजना की शुरुआत गत 1 जुलाई, 2015 को कुरुक्षेत्र जिले के दयालपुर गांव से मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गयी थी और पूरे प्रदेश को जगमग करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए इस योजना की शुरूआत की गयी थी। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार पूरे प्रदेश में शहरों की तर्ज पर गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है।

बिजली मंत्री ने बताया कि संपूर्ण प्रदेश को जगमग करने की दिशा में पूरी तत्परता से कार्य किया जा रहा है ताकि शेष बचे 1775 गांवों को भी जल्द ही इस योजना में शामिल किया जा सके। इस योजना से प्रदेश के ग्रामीण उपभोक्ताओं में बिजली बिलों का समय पर भुगतान और बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन आया है। बिजली निगम के इन्जीनियर, तकनीकी और गैर-तकनीकी कर्मचारियों की मेहनत और लगन के फलस्वरूप लाइन-लॉस को कम करने में भी सफलता हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य निरन्तर विकास कर रहा है और बिजली विभाग उनके दिशा-निर्देशन में ऐतिहासिक कार्य कर रहा है।

faridabadnews faridabadnews24 Good news: These 47 villages of Haryana will get 24 hours more electricity see the names of those villages
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.