दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के एक बार फिर बढ़ते मामलों और सामने आए वायरस के नए प्रकारों ने सबकी चिंता बढ़ा दी है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कई देशों ने एक बार फिर लॉकडाउन का रास्ता अख्तियार किया है। आपको बता दें कि दुनियाभर में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 12 करोड़ 96 लाख 84 हजार 325 मामले सामने आ चुके हैं।
इसके अलावा इस जानलेवा महामारी के चलते अब तक 28 लाख 31 हजार 398 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पूरी दुनिया में अब तक इस बीमारी की चपेट में आए 10 करोड़ 45 लाख 65 हजार 52 लोग इस बीमारी को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि हाल के दिनों में किन-किन देशों ने अपने यहां फिर से लॉकडाउन को लागू किया है।
आगे पढ़ें
