Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली : आज से बढ़ेगा तापमान, आंधी ने किया परेशान

दिल्ली : आज से बढ़ेगा तापमान, आंधी ने किया परेशान

faridabadnews24By faridabadnews24April 2, 2021No Comments3 Mins Read

राजस्थान से चल रही धूल भरी आंधी का दौर राजधानी में अब थमने की ओर है। शुक्रवार को हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इसके बाद लगातार पारा चढ़ेगा और दिन के साथ सुबह भी गर्म होगी। बृहस्पतिवार को भी दिनभर धूल भरी आंधी का दौर जारी रहा और सड़कों पर उड़ती धूल की वजह से लोगों को परेशानी हुई।

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज हवाओं की वजह से दिल्ली में इस समय हवा में नमी का स्तर भी कम बना हुआ है। यही वजह है कि पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 40 फ़ीसदी और न्यूनतम 18 फ़ीसदी दर्ज किया गया। दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो सबसे अधिक तापमान  36 डिग्री सेल्सियस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दर्ज किया गया। इसके बाद पालम में 35.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।  मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के ऊपर बने चक्रवात केंद्र की वजह से दिल्ली में धूल भरी आंधी चल रही है। पिछले तीन दिनों से दिल्ली में यही स्थिति बनी हुई है और शुक्रवार को भी तेज हवा की वजह से लोगों को परेशानी हो सकती है। इसके बाद से लगातार मौसम में बदलाव होगा और अधिकतम पारा चढ़ने के साथ यह 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। इससे दोपहर के साथ सुबह भी गरम हो जाएगी। 

औसत श्रेणी में पहुंची दिल्ली- एनसीआर की हवा
मौसम में हुए बदलाव की वजह से दिल्ली- एनसीआर की हवा में भी बदलाव हुआ है। इस कड़ी में दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों की हवा औसत श्रेणी में दर्ज की गई है। केवल गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा की हवा खराब श्रेणी में रही। आगामी तीन दिनों तक हवा की स्थिति औसत श्रेणी से खराब श्रेणी के बीच बनी रहेगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार बृहस्पतिवार को राजधानी का एक्यूआइ 182 दर्ज किया गया। इसके अलावा गुरुग्राम की हवा 138 के साथ सबसे साफ दर्ज की गई। सफर के अनुसार, वेंटिलेशन इंडेक्स का साथ देने की वजह से और तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। हालांकि, इन दिनों पीएम10 का स्तर भी प्रदूषण के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। अगले तीन दिनों तक प्रदूषण का स्तर औसत श्रेणी से खराब श्रेणी के बीच बने रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम10 का स्तर 207 और पीएम 2.5 का सर 54 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।

Delhi: The temperature will increase from today faridabadnews faridabadnews24 the storm has disturbed
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.