फरीदाबाद : [ पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] आज एन आईटी 86 विधानसभा के आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्यासी व विधानसभा अध्यक्ष सन्तोष यादव के घर पर जिला और एन आईटी 86 विधानसभा के पदाधिकारियों की बैठक जींद रैली को लेकर हुई। 4 अप्रैल को हरियाणा के संयोजक और राज्य सभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता के नेतृत्व में अरविंद केजरीवाल किसान महापंचायत को संबोंधित करने आ रहे हैं एन आईटी 86 विधानसभा के अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि अब पूरा भारत दिल्ली मॉडल पसंद कर रहा है और दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी फ्री बिजली,पानी,शिक्षा,रोजगार और फ्री इलाज का प्रबंध आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर किया जाएगा और किसानों को उनका अधिकार दिया जाएगा और फसलों को एमएसपी रेट बपर लिया जाएगा।
इस मौके पर जिला महिला अध्यक्ष गीता शर्मा,जिला अध्यक्ष श्रम संगठन राजकुमार,संजय,वीरसेन शर्मा, ब्यापरी अध्यक्ष सुरेन्द्र गंगवार,धर्मन्दर,मनोज कुशवाह, पूर्वांचल अध्यक्ष रत्नेश राजपूत सहित अनेको पदाधिकारी मौजूद थे और सभी ने मिलकर तय किया कि एन आईटी 86 विधानसभा से हजारों गाड़ियों का काफिला और बस महिलाओं,युवा,बुजुर्ग को लेकर किसान महापंचायत में शामिल होंगे और दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता के विचार सुनेंगे।आज भाजपा सरकार ने हरियाणा को बर्बाद कर दिया है और बिजली,पानी,शिक्षा,इलाज के नाम पर जनता को लूटा जा रहा है।किसानों का शोषण करने के लिए काला कानून लाया जा रहा है जो आम आदमी पार्टी बर्दास्त नही करेगी और सड़क पर उतरकर आम जनता की लड़ाई लड़ेगी।
