फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] उड़ान सेवा ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा रानी जी ने अपनी टीम नीलम गुप्ता(जिला अध्यक्ष),मीनाक्षी भारद्वाज(जिला महासचिव),पारुल,इंद्रा,के साथ जाकर डॉक्टर फिरोज खान जी(बुध्दों देवी)हॉस्पिटल सेक्टर-2 बल्लबगढ़ के मालिक का सम्मान किया।उषा रानी जी ने एक गरीब महिला रोगी का बिल कम करायाऔर डॉक्टर साहब ने उस महिला का इलाज बहुत ही अच्छे से किया।डॉक्टर फिरोज खान जी ने कोरोनाकाल में भी काफी मरीजों का इलाज अच्छे से किया।इसलिए उषा रानी जी ने फूलों का गुलदस्ता देकर और पटका पहनाकर डॉक्टर साहब का सम्मान किया। उषा रानी जी का कहना है कि अगर ऐसे डॉक्टर इलाज करते रहेंगे तो काफ़ी लोगों का इलाज अच्छे से हो सकता है और काफ़ी लोगों की जिंदगी खतरे से बच सकती है।इस बात पर उषा रानी ने डॉक्टर साहब का हार्दिक धन्यवाद किया।

