फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] रेलवे दैनिक यात्रियों को राहत देने के लिए सोमवार से पांच लोकल ट्रेन चलाने जा रहा है। इससे पलवल, दिल्ली और गाजियाबाद के बीच यात्रा करने वालों की राह आसान हो जाएगी। वहीं एक ट्रेन छह अप्रैल को शुरू होगी। इससे हजारों रेलवे यात्रियों को फायदा होगा।
गत वर्ष लॉकडाउन के बाद रेलवे ने सभी 44 लोकल ट्रेन बंद करने कर दी थीं। इसके बाद इस वर्ष फरवरी माह से रेलवे ने लोकल ट्रेन चलानी शुरू कर दी हैं। अब मथुरा-गाजियाबाद के बीच चार लोकल ट्रेन चल रही हैं। मंगलवार से इन गाड़ियों की संख्या 10 हो जाएगी। इससे पलवल, असावटी, बल्लभगढ़, न्यू टाउन रेलवे स्टेशन, फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से चढ़ने-उतरने वाले यात्रियों को फायदा होगा। फरीदाबाद दैनिक रेलयात्री संघ के प्रधान शिव प्रभाकर ओझा ने बताया कि सोमवार से पांच ट्रेन शुरू करना अच्छा कदम है। रेलवे को बाकी ट्रेन भी तत्काल शुरू कर देनी चाहिए। दैनिक रेल यात्री एसोसिएशन, पलवल के अध्यक्ष प्रकाश मंगला ने बताया कि रेलयात्रियों की सहुलियत के लिए सभी गाड़ी चलानी चाहिए। वहीं मासिक पास की व्यवस्था भी शुरू कर देनी चाहिए।
चलने वाली लोकल ट्रेन
1. 04445-पलवल से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। यह ट्रेन रात 10:20 पर पलवल से दिल्ली के लिए चलेगी, जो 11:50 पर नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।
2. 04446-शकूरबस्ती से पलवल रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। यह ट्रेन शाम 6:20 पर शकूरबस्ती से चलेगी। 7:33 पर यह गाड़ी फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। पलवल रेलवे स्टेशन पर यह गाड़ी रात 8:16 पहुंचेगी।
3. 04438-नई दिल्ली से पलवल रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। यह ट्रेन सुबह 8:45 बजे नई दिल्ली स्टेशन से पलवल के लिए रवाना होगी। करीब 9:25 पर यह ट्रेन फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। 10:10 पर यह ट्रेन पलवल स्टेशन पर पहुंचेगी।
4. 04437-पलवल से शकूरबस्ती स्टेशन के बीच चलेगी। यह ट्रेन पांच अप्रैल को दोपहर 3:10पर पलवल से चलेगी। शाम 4:30 बजे यह गाड़ी शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
5. 04439-पलवल से गाजियाबाद स्टेशन के बीच चलेगी। यह ट्रेन पलवल से सुबह 10:55 पर गाजियाबाद के लिए रवाना होगी। यह नई दिल्ली होते हुए गाजियाबाद पहुंचेगी।
