फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] अब मोटरसाइकिल से पटाखा छोड़ने वालों की खैर नहीं। फरीदाबाद पुलिस ने ऐसे मोटरसाइकिल सवार युवकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जो शहर की सड़कों पर दौड़ते वक्त मोटरसाइकिल से पटाखा छोड़कर लोगों की शांति भंग करते हैं। जनवरी से अभी तक यातायात पुलिस ने काफी संख्या में ऐसे वाहनों को जब्त किया है, जबकि कोतवाली थाना पुलिस ने पटाखा छोड़ने वाले दो मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मामला तक दर्ज किया है। पुलिस के इस कदम से पटाखा छोड़ने वालों में खलबली मची है।
साइलेंसर में छेड़छाड़ कर पटाखे की आवाज निकालना बुलेट मोटरसाइकिल चालकों को महंगा पड़ रहा है। महज चार दिन में यातायात पुलिस ने पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के 86 चालकों पर 23.67 लाख रुपये का जुर्माना किया है। ये सभी मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। जुर्माना राशि भरने और विशेषज्ञ मैकेनिक से जांच के बाद ही मोटरसाइकिल वापस दी जाएंगी। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के निर्देश पर ऐसी मोटरसाइकिलों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया गया है। परिणामस्वरूप मार्च के महीने में 117 चालान किए गए। इनमें 40 से अधिक मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं।
दरअसल, पटाखे की आवाज के लिए जुर्माना दो हजार रुपये है, मगर बुलेट मोटरसाइकिल पर चलने वाले ज्यादातर चालक बिना हेलमेट चलते हैं, कई बिना लाइसेंस, आरसी, प्रदूषण या इंश्योरेंस के होते हैं। इसलिए चालान की राशि बढ़ जाती है। पुलिस का यह अभियान अभी जारी है। पिछले चार दिन के अंदर करीब 86 मोटरसाइकिलों के चालान किए गए हैं। यातायात थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिलों में पटाखे जैसी आवाज निकाले जाने की शिकायत मिल रही थीं। युवा साइलेंसर में बदलाव कराकर ऐसा कर लेते हैं कि एक्सीलेटर घुमाने पर उसमें से पटाखे जैसी जोरदार आवाज आती है। इन मोटरसाइकिलों पर युवा कालोनियों और सेक्टरों में हवाबाजी करते घूमते हैं। अचानक आवाज से बुजुर्गों व हृदय के मरीजों को काफी परेशानी होती है। वे घबरा जाते हैं और काफी देर तक संभल नहीं पाते। इसलिए ऐसी मोटरसाइकिल के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया।
इसी तरह दो मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। क्राइम पड़ताल के दौरान पुलिस बीके चौक पर तैनात थी। इसी बीच ड्यूटी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर ने देखा कि एक युवक बाइक को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आता दिखाई दिया। वह बाइक के साइलेंसर से जोर जोर से पटाखे बजाने की आवाज कर रहा था। चौक पर तैनात पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया, लेकिन उसने बाइक रोकने की वजाय वहां से भगाकर ले गए। कुछ दूरी पर जाम लगने के कारण पुलिस ने उसका पीछा कर वह बाइक रूकवा ली। पुलिस ने इस संबंध में प्रवीण कुमार बंसल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी तरह एक अन्य मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बीके चौक पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ा। मोटरसाईकिल चालक ने अपना नाम यश डंग निवासी केएल मेहता स्कूल, जवाहर कॉलोनी निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दिन जब्त की गई बाइक, जुर्माना राशि
3 अप्रैल 18, 4 लाख 24 हजार 500
2 अप्रैल, 11, 3 लाख 76 हजार 000
1 अप्रैल, 17, 5 लाख 69 हजार 500
31 मार्च, 40, 9 लाख 97 हजार 000
