Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली : कट रहे चालान फिर भी नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

दिल्ली : कट रहे चालान फिर भी नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

faridabadnews24By faridabadnews24April 5, 2021No Comments3 Mins Read

 

साउथ ईस्ट डीसीपी आरपी मीना के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने जिले के नाईट क्लब, बार, रेस्टोरेंट यहां तक कि 5 स्टार होटल में चलने वाले पब में भी चेकिंग अभियान चलाया हुआ है. इस दौरान नाईट क्लब एम हाउस क्लब, रोर नाईट क्लब, इरोज होटल का चालान काटा गया.
देशभर में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है, बीते चौबीस घंटे में ही 1.03 लाख मामले आए हैं. ये एक दिन में आने वाले आंकड़ों में अब तक की सबसे बड़ी संख्या है. लेकिन न तो राजनेता और न ही जनता इस महामारी को लेकर गंभीर नजर नहीं आती. देश की राजधानी दिल्ली में भी पिछले 24 घंटे में 4 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और लोगों की कोरोना के कारण जान चली गई है. फिर भी लोग लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं. दिल्ली में बीते चौबीस घंटे के आंकड़े 4 दिसंबर के बाद एक दिन में आने वाले सबसे बड़े आंकड़े हैं. इससे पहले 4 दिसंबर को 4 हजार 67 केस आए थे. इसके बाद अब राजधानी में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 6 लाख 76 हजार 414 हो गए हैं. लेकिन इन सबके बीच लोगों की लापरवाही भी लगातार देखी जा रही है, दिल्ली के दरियागंज सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने जैसे जरूरी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ते हुए नजर आईं.

आज तक कि टीम जब दिल्ली के दरियागंज मंडी में पहुंची तो कैमरे खुलते ही लोगों ने मास्क लगाना शुरू कर दिया. आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगों में किस तरह से कोरोना महामारी का डर बिल्कुल खत्म हो गया है, यही वजह है कि बेपरवाह होकर लोग अपनी जान के साथ-साथ दूसरों की जान के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं. ना लोगों के चेहरे पर मास्क है, ना सोशल डिस्टेंसिंग, यहां तक कि स्कूली बच्चों के भी चेहरे पर मास्क नदारद नजर आए. यही वजह है जिसके कारण बाकी देश के साथ-साथ देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं.

वहीं दूसरी तरफ कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे की आहट के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है. साउथ ईस्ट डीसीपी आरपी मीना के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने जिले के नाईट क्लब, बार, रेस्टोरेंट यहां तक कि 5 स्टार होटल में चलने वाले पब में भी चेकिंग अभियान चलाया हुआ है. इस दौरान नाईट क्लब एम हाउस क्लब, रोर नाईट क्लब, इरोज होटल का चालान काटा गया. यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था. यहां हुक्का भी सर्व किया जा रहा था. इसलिए इनके खिलाफ कालका जी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है. दिल्ली पुलिस ने एमसीडी और एक्सैसज डिपार्टमेंट को लेटर लिख कर इनके लाइसेंस रद्द करने को भी कहा है. इसके अलावा पुलिस ने ओखला मंडी में 20 लोगों का चालान काटा. इसके अलावा बृजवासी, अल नवाज, अल जवाहिर, ज़हरा अल नूर और अल बेक रेस्टोरेंट कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे थे लिहाजा इनको भी नोटिस भेजा गया. साथ ही पुलिस ने बिना मास्क के 224 लोगों और पब्लिक प्लेस में थूकने के कारण 6 लोगों के खिलाफ चालान काटा है.

Delhi: Social challaning is still not being done as challans are being cut faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.