Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली में 2000 रुपये का कटने लगा चालान, एयरपोर्ट पर कम नहीं हो रही भीड़

दिल्ली में 2000 रुपये का कटने लगा चालान, एयरपोर्ट पर कम नहीं हो रही भीड़

faridabadnews24By faridabadnews24April 6, 2021No Comments2 Mins Read

दिल्ली एयरपोर्ट पर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है. इस वजह से दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने एयरपोर्ट पर 10 टीमों को तैनात किया है. 2 अप्रैल से तैनात यह टीम कोरोना नियमों का पालन न करने वालों का 2 हजार रुपये का चालान काट रही है.

दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में औसतन 4 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं. दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने पाबंदियां भी बढ़ा दी हैं. मेट्रो से लेकर एयरपोर्ट तक… कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है. दिल्ली एयरपोर्ट पर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है. कई पैसेंजर बिना मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं. इस वजह से दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने एयरपोर्ट पर 10 टीमों को तैनात किया है. 2 अप्रैल से तैनात यह टीम कोरोना नियमों का पालन न करने वालों का 2 हजार रुपये का चालान काट रही है.

बताया जा रहा है कि 10 टीमों में से चार टीम को टर्मिनल-2 और 6 टीमों को टर्मिनल-3 पर तैनात किया गया है. 2 अप्रैल के बाद से औसतन 70 लोगों का हर रोज चालान कट रहा है. दिल्ली एयरपोर्ट पर हर रोज करीब 850 फ्लाइट टेक ऑफ और लैंड करते हैं. टर्मिनल-2 और 3 से करीब 75 फीसदी यात्री सफर करते हैं. इससे पहले डीडीएमए ने एयरपोर्ट पर रैंडम कोरोना टेस्ट करने का आदेश दिया था. एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर रोज करीब 1 हजार लोगों का रैंडम कोरोना टेस्ट किया जा रहा है, जिसमें से करीब 2 फीसदी लोग पॉजिटिव निकल रहे हैं. पॉजिटिव लोगों को क्वारनटीन कर दिया जा रहा है. उन्हें 10 दिन तक क्वारनटीन रहने का निर्देश दिया जा रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, लैब टेक्निशियन और सिविल डिफेंस वॉलंटियर की तैनाती एयरपोर्ट के दोनों टर्मिनल पर किया गया है. फिलहाल, हर टर्मिनल पर कोरोना टेस्ट करने के लिए दो-दो टीम तैनात की गई है, लेकिन आने वाले समय में टीम की संख्या बढ़ सकती है. लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है

News Source From : AJTAK

2000 rupees invoice deducted in Delhi faridabadnews faridabadnews24 the crowd is not decreasing at the airport
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.