Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » विकास दुबे की तरह एनकाउंटर होने का डर मुख्तार अंसारी की पत्नी को, SC में दायर की याचिका

विकास दुबे की तरह एनकाउंटर होने का डर मुख्तार अंसारी की पत्नी को, SC में दायर की याचिका

faridabadnews24By faridabadnews24April 6, 2021No Comments2 Mins Read

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को पंजाब से लेकर यूपी पुलिस की टीम रवाना होने वाली है। माफिया मुख्तार अंसारी को यूपी की बांदा जेल में रखा जाएगा। रोपड़ से बांदा का यह सफर 900 किलोमीटर से ज्यादा लंबा है और इस बीच उनकी पत्नी ने पति मुख्तार अंसारी का हाल विकास दुबे जैसा होने की आशंका जताई है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की है और पति मुख्तार अंसारी को पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग की है। उनकी पत्नी ने अंसारी की जान को खतरा बताया है और कहा कि उनका हश्र भी विकास दुबे जैसा हो सकता है। उनकी पत्नी ने कहा है कि मुख्तार अंसारी ने बीजेपी के खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़ा था और उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कई केसों में वह गवाह भी हैं।

ऐसे में मुख्तार अंसारी की पत्नी ने एनकाउंटर की आशंका जताते हुए सुरक्षा देने की मांग की है। अंसारी की पत्नी ने अपनी अर्जी में उनकी जान को खतरा बताय है और कहा है कि पहले भी उनकी जान लेने के प्रयास किए गए हैं। उनका कहना है कि माफिया डॉन बृजेश सिंह से मुख्तार अंसारी की जान को खतरा है। अंसारी की पत्नी का कहना है कि बृजेश सिंह यूपी सरकार में काफी प्रभाव रखते हैं और मुख्तार के जानी दुश्मन हैं। ऐसे में वह उनकी जान लेने की कोशिश कर सकता है। अंसारी की पत्नी का कहना है कि उनके पति के साथ भी विकास दुबे जैसा हाल हो सकता है।

उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार का कहना है कि यूपी सरकार ने अंसारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है कि उसे पंजाब से बांदा लाया जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा जेल लाया जाएगा। गाजीपुर के मोहमदाबाद पुलिस स्टेशन के मुताबिक मुख्तार अंसारी एक खतरनाक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में पंजाब सरकार ने मुख्तार अंसारी को यूपी ले जाने का विरोध किया था, लेकिन शीर्ष अदालत ने उसे बांदा जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है। अंसारी को बांदा लाने के लिए ही यूपी पुलिस के 150 जवानों की टीम पंजाब के रोपड़ पहुंची है। मुख्तार अंसारी को एक एम्बुलेंस में पंजाब से यूपी लाया जाएगा।

 

news source from : hindustan

faridabadnews faridabadnews24 fearing encounter like Vikas Dubey Petition filed in Mukhtar Ansari's wife
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.