फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] वूमेंस पावर संस्था द्वारा 8 महीने पहले एक सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया गया जहां पिछले 8 महीनों से लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं. संस्था के इस महत्वपूर्ण कार्य में मुख्य भूमिका निभाने वाली संस्था की प्रेजिडेंट चांदनी आजाद अली ने कहा की उनके इस काम में सेक्टर 55 निवासी रजनी भारद्वाज निस्वार्थ भाव से सिलाई केंद्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रही हैं.
महिलाएं और लड़कियां भी बहुत बढ़-चढ़कर इसमें भाग ले रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं. चांदनी आज़ाद अली ने इस दौरान बातचीत में कहा कि हर युग में महिलाओं ने अपनी योग्यता का परचम लहराया है, लेकिन फिर भी यह देखने को मिलता है कि हर युग में उन्हें भेदभाव और उपेक्षा का भी सामना करना पड़ा है। महिलाओं के प्रति भेदभाव और उपेक्षा को केवल साक्षरता और आत्मनिर्भरता पैदा कर ही खत्म किया जा सकता है। महिलाओं का विकास देश का विकास है। महिलाओं की साक्षरता, उनकी जागरूकता और उनकी उन्नति ना केवल उनकी गृहस्थी के विकास में सहायक साबित होती है बल्कि उनकी जागरूकता एवं साक्षरता देश के विकास में भी अहम् भूमिका निभाती है। इसलिए इस दिशा में उनके प्रयास आगे भी इसी प्रकार चलते रहेंगे
