Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भाजपा ज़िला कार्यालय और सभी बूथों पर धूमधाम से मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस I

भाजपा ज़िला कार्यालय और सभी बूथों पर धूमधाम से मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस I

faridabadnews24By faridabadnews24April 6, 2021No Comments4 Mins Read

फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] आज भाजपा जिला कार्यालय सेक्टर-11 फरीदाबाद पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया I इस अवसर पर मुख्य तौर पर प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी और वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी उपस्थित रहे I भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्रों पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की I ज़िला अध्यक्ष और ज़िला पदाधिकारियों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर दिया गया उद्बोधन यू ट्यूब के माध्यम से सुना I

ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी और वरिष्ठ उप महापौर देवेंद्र चौधरी के साथ ध्वजारोहण करके भारतीय जनता पार्टी ज़िला कार्यालय पर पार्टी का झण्डा फहराया I प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के 41 वर्ष पूरे हो गए हैं I यह पार्टी जिसकी सोच राष्ट्र प्रथम की सोच से चलती है वैसे तो 21 अक्तूबर 1951 को जनसंघ की स्थापना श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे देश भक्त के नेतृत्व में आगे बढ़ी और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में 1980 में भारतीय जनता पार्टी स्थापना की गई I आज करोड़ों कार्यकर्ताओं के सहयोग से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ रही है I देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी व अमित शाह जी के नेतृत्व में देश को विश्व गुरु बनाने की तरफ़ आगे बढ़ा रहे हैं I ऐसे ही हरियाणा प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड व माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश अपनी अभिन्न ऊँचाई की तरफ़ बढ़ रहा है I उन्होंने सभी हरियाणावासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ दीं I इस अवसर पर गोपाल शर्मा ने ज़िला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दी I

ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा आज फ़रीदाबाद के हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया गया I फ़रीदाबाद के सभी मंडलों के बूथों पर कार्यकर्ताओं की टोली ने ध्वजारोहण करके भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को पूरे उत्साह और ख़ुशी के साथ एक त्योहार के रूप में मनाया I कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पुरोधा जिन्होंने राष्ट्रवाद की भावना के साथ पार्टी की स्थापना की और पार्टी को इस मुक़ाम तक पहुँचाया, उनको स्मरण करते हुए पुष्प अर्पण किया और नमन किया I भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ‘सेवा ही संगठन’ के तहत कार्य करते हैं और निस्वार्थ भाव से देश और जनता की सेवा में कार्यरत हैं I भारतीय जनता पार्टी के सभी दायित्ववान कार्यकर्ता एक लक्ष्य तय करके कार्य करते हैं I वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि हमारी पार्टी की विचारधारा दूसरे सभी राजनीतिक दलों से अलग है I भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवाद और जनहित भावना के साथ कार्य करते हैं तभी आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं I ज़िला महामंत्री मूल चंद मित्तल ने अपने सम्बोधन में कहा हमें गर्व है कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं I

आज किसी पार्टी के पास नेता है तो नीति नहीं नीति है नियत नहीं नियत है तो कार्यक्रम नहीं कार्यक्रम है तो कार्यकर्ता नहीं I भाजपा के पास देश में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता मोदी जी व प्रदेश ज़िला मंडल तथा बूथ स्तर का नेतृत्व है I आज के कार्यक्रम में ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल, आर एन सिंह, वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी, ज़िला उपाध्यक्ष संजीव भाटी, मान सिंह, बिजेंद्र नेहरा, अनिल नागर लखमी चंद भारद्वाज, ज़िला सचिव पुनीता झा, भारती भाकुनी, मुकेश अग्रवाल, ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, आई टी व सोशल मीडिया संयोजक अमित मिश्रा ज़िला कार्यालय सचिव सचिन कुमार, भाजपा मोर्चों के ज़िला अध्यक्ष राजबाला सरधाना, सुखबीर मलेरना, भगवान सिंह, नरेश नंबरदार युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के पदाधिकारी के ज़िला महामंत्री भाजपा मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री, मोर्चों के मिडिया प्रमुख प्रिया सहगल, मुकुल चोपड़ा और युवा मोर्चा सोशल मिडिया संयोजक अनिकेत सिंह व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

faridabadnews faridabadnews24 The foundation day of the Bharatiya Janata Party was celebrated with pomp at the BJP district office and all the booths.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.