Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

faridabadnews24By faridabadnews24April 6, 2021No Comments3 Mins Read

भिवानी : अपने खून पसीने से सींचकर भाजपा को विशाल वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को नमन ! सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।राष्ट्रवादी विचारधारा, अंत्योदय के सिद्धांत व मोदी जी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा निरंतर प्रयासरत है ! उक्त शब्द भाजपा नेता रीतिक वधवा एवं सुनील चौहान ने भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा के पुराने कार्यकर्ता ,  पूर्व जिला महामंत्री एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा को शाल एवं पार्टी का पटका पहनाकर अभिनंदन करने के दौरान कहे ! 

 उन्होंने कहा कि भाजपा के स्थपना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ता उन महान विभूतियों को नमन करते है। जिनकी नि:स्वार्थ सेवा और समर्पण से पार्टी आज इस शिखर पर पहंची है। संगठन के कई नाम अनाम महापुरुषों ने पार्टी के सिद्धांतों के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनसंघ की उत्तराधिकारी है !  डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, मौलीचंद्र शर्मा, प्रेमनाथ डोगरा, आचार्य डीपी घोष, पीतांबर दास, ए रामाराव, वच्छ राज व्यास, बलराज मधोक, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी, कुशाभाऊ ठाकरे, बंगारू लक्ष्मण, के जना कृष्णमुर्ति, एम वेंकैया नायडू,पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज,  नितिन गडकरी,  राजनाथ सिंह , पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने मेहनत कर इसे यहां तक पहुंचाने का काम किया ! खासकर नब्बे के दौर में भाजपा को मजबूत करने में वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की अहम भूमिका रही !

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने इसे सबसे ज्यादा ऊंचाई प्रदान की है. अब जेपी नड्डा पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष हैं. इन सभी ने न केवल दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का काम किया बल्कि पूर्वोत्तर तक में बीजेपी का झंडा लहरा दिया ! भाजपा कार्यकर्ता रमेश सैनी एवं कमल किशोर बंधु ने कहा कि मुंबई के शिवाजी मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंधेरा छंटेगा, कमल खिलेगा की हुंकार के साथ शुरू हुआ भाजपा का सफर अपने राजनीतिक शिखर पर है। अटल बिहारी वाजपेयी के प्रखर नेतृत्व और लाल कृष्ण आडवाणी के कुशल संगठनात्मक क्षमता के बाद नरेंद्र मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व में भाजपा ने जो मुकाम हासिल किया है वह उसके  पुरोधाओं के लिए भी अकल्पनीय है।

 केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। मोदी सरकार ने अपने शासन में हर वर्ग के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू की है। इसी प्रकार हरियाणा सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए नीतियां बनाई है। उन्होंने कहा कि  सरकार का उद्देश्य देश के हर व्यक्ति के लिए कल्याण के कार्य करना है। इस अवसर पर राहुल शर्मा , रमेश सैनी , कमल किशोर बंधु सुनील चौहान , रमेश चौधरी  ,सतीशकुमार, पंकज शर्मा , डॉ योगेश , संदीप कुमार, विनोद कुमार,  अमित कुमार, अनिल कुमार, नवीन शर्मा, गुलशन, जोगेन्द्र, सहित अनेक भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे

faridabadnews faridabadnews24 Wishing all the workers a very happy birthday of BJP.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.