फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों का तनाव हो या फिर प्रश्न पत्र कैसे हल करें मन में ये विचार हो इसे लेकर बोर्ड परीक्षार्थी सीधे प्रधानमंत्री से रूबरू होंगे। भारत सरकार की ओर से परीक्षा पे चर्चा के चौथे संस्करण का वर्चुअल आय़ोजन बुधवार को किया जाएगा। इसे लेकर जिला स्तर पर शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों को सूचना जारी कर दी गई है। वहीं स्कूल की ओर से छात्रों को कार्यक्रम से जुड़ने के लिए संदेश भेज दिए गए हैं। प्रधानमंत्री, शिक्षामंत्री और सीबीएसई के ट्वीटर हैंडल के जरिए भी छात्रों को कार्य़क्रम के प्रसारण की सूचना दी जा रही है। आदेशानुसार स्कूली छात्र, शिक्षक और अभिभावक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
शाम सात बजे होगा कार्य़क्रम का प्रसारण
इस कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों सहित उनके अभिभावकों व शिक्षकों को भी शामिल होने का मौका मिलेगा। कोविड की स्थिति को देखते हुए इस बार ये कार्य़क्रम वर्चुअली आयोजित किया जा रहा है। सभी लोग प्रधानमंत्री से विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए संवाद करेंगे। इस समय स्कूलों में परीक्षाओं का दौर जारी है एेसे में कार्यक्रम का आय़ोजन इस बार सात आप्रैल को शाम सात बजे किया जाएगा। जिला स्तर पर स्कूलों में छात्रों को घरों से ही कार्य़क्रम से जुड़ने और प्रधानमंत्री से परीक्षाओं को लेकर सुझाव पाने को जागरूक किया गया है।
एग्जाम वॉरियर बनने के मिलेंगे टिप्स
प्रधानमंत्री के इस संवाद का आयोजन छात्रों के लिए टेलिविजन, रेडियो, इंटरनेट के जरिए किया जाएगा। छात्र बोर्ड परीक्षा को लेकर चिंता करने की बजाय वॉरियर बनकर पढ़ें और तनाव दूर कर सकें यही इस कार्य़क्रम का मकसद है। वहीं इसके जरिए प्रधानमंत्री अभिभावकों को भी छात्रों का तनाव कम करने के टिप्स देंगे। इसके लिए स्कूलों की ओर से भी कार्यक्रम होने के बाद छात्रों के लिए विशेष ऑनलाइन सत्र आय़ोजित होगा। ऑनलाइन कार्यक्रमों के जरिए स्कूल छात्रों संग संवाद पर चर्चा की जाएगी। वहीं जो छात्र कार्य़क्रम नहीं सुन पाएंगे उनके लिए स्कूलों में इस कार्यक्रम पर चर्चा का आयोजन किया जाएगा।
विजेता छात्र लेंगे कार्य़क्रम में हिस्सा
हर साल ये कार्यक्रम जनवरी में आय़ोजित होता था, लेकिन परीक्षाएं देरी से होने के चलते इस बार ये कार्य़क्रम मार्च में आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए सरकार की वेबसाइट माईजीओवी और माईजीओवी एप के जरिए प्रतियोगिता कराई गई थी। इस कार्यक्रम में विजेताओं को प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल कार्यक्रम में सीधे शामिल होने का अवसर मिलेगा। वहीं अपनी प्रविष्टियों के आधार पर चुने गए छात्र, अभिभावक और शिक्षक को पुरस्कार भी मिलेगा। हर विजेता को विशेष रूप से डिजाइन किया हुआ प्रशंसा प्रमाण पत्र और विशेष ‘परीक्षा पे चर्चा किट भी मिलेगी।
छात्रों संग विडियो साझा करेंगे
स्कूल की ओर से सभी छात्रों को कार्यक्रम सुनने के बारे में जागरूक किया गया है। कार्यक्रम के बाद इसपर ऑनलाइन चर्चा भी करेंगे। स्कूल में भी प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए टिप्स को लेकर छात्रों को जानकारी दी जाएगी। जो छात्र कार्य़क्रम का हिस्सा नहीं बन पाए शिक्षक इसका विडियो साझा करेंगे।
