Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 140 एकड़ जमीन को मिला मंजूरी, मानेसर में बनेगा इस कंपनी का सबसे बड़ा आपूर्ति केंद्र

140 एकड़ जमीन को मिला मंजूरी, मानेसर में बनेगा इस कंपनी का सबसे बड़ा आपूर्ति केंद्र

faridabadnews24By faridabadnews24April 7, 2021Updated:April 7, 2021No Comments2 Mins Read

ई-कॉमर्स कंपनियों से वेयरहाउसिंग की बढ़ती मांग को देखते हुए, हरियाणा सरकार ने फ्लिपकार्ट समूह को हरियाणा राज्य औद्योगिक और आधारभूत अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) की 140 एकड़ जमीन आवंटित की है, जिस पर फ्लिपकार्ट पातलीहाजीपुर, मानेसर में 3 मिलियन वर्ग फीट के कवर क्षेत्र के साथ एशिया में आपूर्ति करने के लिए अपने सबसे बड़े आपूर्ति केंद्र को स्थापित करेगा। यह निर्णय आज यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई हरियाणा एंटरप्राइज प्रमोशन बोर्ड (एचईपीबी) की 10वीं बैठक में लिया गया। बैठक में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और शिक्षा मंत्री कंवर पाल भी उपस्थित थे।

बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि मेसर्स इन्स्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड (फ्लिपकार्ट समूह की कंपनी) को यह भूमि 3.22 करोड़ रुपये प्रति एकड़ की कीमत पर आवंटित की गई है। यह परियोजना क्षेत्र में आगे के निवेश को गति प्रदान करने के साथ-साथ राज्य व उत्तर भारत के विक्रेताओं तथा एमएसएमई को बाजार तक पहुंच का अवसर भी प्रदान करेगी।

 

बैठक में फ्लिपकार्ट समूह के प्रतिनिधियों ने बताया कि इन्स्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड अपनी मार्किट ग्रोथ को सक्षम करने के लिए पूरे भारत में आपूर्ति केंद्रों और संबंधित लॉजिस्टिक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर की एक श्रृंखला स्थापित करने की योजना बना रहा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ सेवा प्रदान करना है और अपने ग्राहकों की सेवा के लिए कंपनी अपनी नेटवर्क क्षमता को मजबूत करने हेतु देश भर में क्षेत्रीय वितरण केंद्र (आरडीसी) का निर्माण करने की योजना बना रही है।

 

इसलिए कंपनी की गुरुग्राम के निकट राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक लॉजिस्टिक्स कैंपस बनाने की योजना है। उत्तर भारत की मांग को पूरा करने के लिए कंपनी 140 एकड़ क्षेत्र में फैले आपूर्ति केंद्र का निर्माण करेगी। यह आपूर्ति केंद्र अनिवार्य रूप से सामान और फर्नीचर को पार्सल करेगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से लगभग 4000 प्रत्यक्ष और 12000 अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा। इस अवसर पर मुख्य सचिव विजय वर्धन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, हरियाणा राज्य औद्योगिक और आधारभूत अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) के प्रबंध निदेशक अनुराग अग्रवाल, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक साकेत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

140 acres of land got approval faridabadnews faridabadnews24 will be the largest supply center of this company in Manesar
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.