फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश जसवंत सिंह ने आज फरीदाबाद जिला बार का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला सत्र न्यायाधीश वाई एस राठौर, हरियाणा एवं पंजाब बार काउंसिल के पूर्व वाइस चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी शर्मा के अलावा अन्य कई जज भी मौजूद थे। इंस्पेक्शन पर आए जज जसवंत सिंह का हरियाणा एवं पंजाब बार काउंसिल के पूर्व वाइस चेयरमैन ओपी शर्मा व जिला बार काउंसिल के महासचिव नरेंद्र शर्मा के साथ अन्य कई अधिवक्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
गौरतलब है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश जिला बार में निरीक्षण के लिए आते हैं। निरीक्षण पर आए विद्वान न्यायाधीश को श्री शर्मा ने बाहर की समस्याओं से अवगत कराया। निरीक्षण पर आए विद्वान न्यायाधीश ने माय सेल्फ वकीलों की वाजिब समस्याओं को सुना ही बल्कि उनके निराकरण का सुझाव भी दिया। इस दौरान बार के संदर्भ में भी कुछ सुझाव उन्होंने दिए।7एफबीडी-13 पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश जसवंत सिंह को फरीदाबाद जिला बार का निरीक्षण करने के दौरान बुक्के देकर स्वागत करते जिला सत्र न्यायाधीश वाई एस राठौर, हरियाणा एवं पंजाब बार काउंसिल के पूर्व वाइस चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी शर्मा।
