Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लखन सिंगला के निवास पर हुआ राज्यसभा सांसद का जोरदार स्वागत

लखन सिंगला के निवास पर हुआ राज्यसभा सांसद का जोरदार स्वागत

faridabadnews24By faridabadnews24April 8, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला के ओल्ड फरीदाबाद स्थित निवास पर राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद व्यापारियों, दुकानदारों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनकी आवोभगत की। लखन कुमार सिंगला ने सांसद हुड्डा को बताया कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से यहां के व्यापारी व दुकानदारों बुरी तरह से त्रस्त है, उनके कामधंधे बंद होने के कगार पर है और उनके समक्ष अपने परिवार के भरण पोषण की भी समस्या पैदा होने लगी है। सांसद दीपेंद्र हुड्डा को अपना दुखड़ा सुनाते हुए व्यापारियों व दुकानदारों ने बताया कि एक तो वैसे ही कोरोना महामारी के चलते उनके कामधंधे पूरी तरह से ठप्प हो चुके है, ऊपर से भाजपा सरकार ने बिजली मीटर सिक्योरिटी जमा करवाने का तानाशाही फैसला लागू कर उनकी जेबों पर डाका डालने का काम किया है।

 उन्होंने बताया कि नोटबंदी व जीएसटी जैसे काले कानूनों ने उनकी कमर तोड़ दी है और अब यह सरकार उन्हें पूरी तरह से बर्बाद करने पर तुली है। व्यापारियों व दुकानदारों की समस्याएं सुनने के बाद सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत दोनों ही खराब है, झूठे वायदे करके सत्ता में आई इस सरकार ने किसान, मजदूर, व्यापारी, कमेरा हर वर्ग को लूटने का काम किया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के हर तानाशाही फैसले का विरोध करती है और आमजन की आवाज को सडक़ से लेकर विधानसभा तक उठाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 4 महीनों से देश का अन्नदाता किसान सडक़ों पर शांतिपूर्वक धरने-प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन किसान हितैषी होने का दम भरने वाली भाजपा सरकार के किसी भी जनप्रतिनिधि ने उनकी सुध तक नहीं ली है, इससे भाजपा का दोमुंही चेहरा जनता के समक्ष उजागर हो गया है। उन्होंने उपस्थितजनों को विश्वास दिलाया कि अब देश प्रदेश से भाजपा का सफाया होना तय है और पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है और इन सभी राज्यों में कांग्रेस पार्टी बेहतर प्रदर्शन करके सत्ता में भागीदारी बनेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक उदयभान, राहुल राव, पूर्व पार्षद जगन डागर, रेनू चौहान, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, रोहित सिंगला, लाला शर्मा, हाजी इरफान, उस्मान ठेकेदार, लक्ष्मण गर्ग, खूबचंद मंगला, सुरेंद्र अग्रवाल, मुकेश गर्ग, देवेंद्र अग्रवाल, छज्जन ठाकुर, राजू धारीवाल, दीपक ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, अमित बंसल, राजकुमार गर्ग, मोनू गर्ग, विजय गुप्ता, नीरज गुप्ता, जुनैद हुसैन, गुलाब सिंह, मोहन चौहान, प्रियंका भारद्वाज, दानसिंह, राजेश खटाना, विकास वर्मा, गौरव चौहान, कर्मबीर खटाना, टीकाराम नागर, मयंक चौधरी, नवीन रावत, सुमित खंडेलवाल, बालकिशन वशिष्ठ, ओमप्रकाश शर्मा, प्रवीन चंदीला, राकेश राजपूत, सतीश ठाकुर, संजीव कुशवाहा, सूरज डेढा, फिरे पोसवाल, बिल्लू अजरौंदा, दिनेश जिंदल, अजीत तोमर, अरविंद गुप्ता सहित अनेकों व्यापारी व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

faridabadnews faridabadnews24 Rajya Sabha MP was strongly welcomed at the residence of Lakhan Singla
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.