फ़रीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] वार शुक्रवार को स्थानीय दम्माणी हैरिटेज, नथूसर दरवाजे के बाहर, बाबा रामदेव पार्क के पास, बीकानेर में शाम को 7 बजे सभी दम्माणी भाई होली – स्नेह- मिलन व दम्माणी पंचायत के नये अध्यक्ष के चुनाव हेतु रखी गयी आम-सभा में शामिल हुए. सर्व प्रथम भगवान महेश की पूजा अर्चना एवं आरती के पश्चात् आम- सभा की कार्यवाही शुरू हुई.आज की इस सभा में सर्व सम्मति से निम्नलिखित निर्णय लिए गए.
1. कार्यक्रम की कारवाई को आगे बढाते श्री दम्माणी पंचायत के सचिव नारायण दास दम्माणी ने पंचायत के नये अध्यक्ष के चुनाव की प्रकिया को आरम्भ किया तथा सभी सदस्यों के सुझावों को आमंत्रित किया. गहन विचार विमर्श के पश्चात सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से श्री सुरेश कुमार दम्माणी पुत्र स्वर्गीय मोहन लाल दम्माणी, निवासी दम्माणी चौक, बीकानेर को अध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित किया गया.
2. तत्पश्चात सभा में दिवंगत अध्यक्ष श्री किसन कुमार दम्माणी के द्वारा दम्माणी पंचायत के लिए किये गये कार्यो हेतु सभी सदस्यों ने भूरी- भूरी प्रशंसा की एवं उनकी आत्मा की शान्ति के लिए एक मिनट का मौन रख कर सभी सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
3. सूक्ष्म रूप में सांस्कृतिक सन्ध्या का आयोजन किया गया जिसमें दम्माणी परिवार की ही महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुतियां दी. कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम समाप्ति पश्चात स्वादिष्ट भोजन का लुफ्त उठाया.नर्व निर्वाचित अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार दम्माणी ने कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा आज के सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया.
