Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता में भाग लेंगे फरीदाबाद के 40 स्कूल

‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता में भाग लेंगे फरीदाबाद के 40 स्कूल

faridabadnews24By faridabadnews24April 8, 2021No Comments6 Mins Read
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] हरियाणा प्रदेश की प्राचीन धरोहर, गौरवशाली इतिहास व उपलब्धियों से स्कूली विद्यार्थियों को रुबरु करवाने के मकसद से सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन जुलाई माह में ‘हरियाणा को जानो’ नामक प्रतियोगिता का आयोजन करवाएगी। जिसमें जिले के 40 से अधिक स्कूलों के चार हजार से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूलों को राह संस्था न केवल यह पुस्तक 50 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध करवाएगी, बल्कि जिले में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले 12 स्कूलों को संस्कृति रक्षक अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए राह ग्रुप फाउंडेशन के नेशनल चेयरमैन नरेश सेलपाड़ ने बताया कि उनकी संस्था हरियाणवी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए कक्षा चार से लेकर प्लस टू तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों को 50 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध करवाएगी। प्रदेश के इतिहास में यह पहली ऐसी रंगीन पुस्तक है, जिसमें मानचित्रों व सांस्कृतिक विरासत से जुड़े चित्रों से लेकर हरियाणवी शब्दावली की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई है। इस पुस्तक में प्रदेश की भौगोलिक संरचना, मिट्टी के प्रकार, कृषि व पशुपालन, सिंचाई व्यवस्था, उत्पादन में जिलावार स्थिति, बागवानी, प्रमुख फल, सब्जियां, मसालों व फूलों एवं उनके उत्पादन क्षेत्रों की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई है। इसके अलावा प्रदेश के प्रमुख उद्योग धंधे एवं उत्पादन क्षेत्रों, प्रमुख खनिज पदार्थ व उनके प्राप्ति स्थलों का भी विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया है। हरियाणा प्रदेश की वन्य सम्पदा, वन्य जीव संरक्षण, हरियाणा के राष्ट्रीय उद्यानों, प्रदेश के संरक्षण रिजर्व, प्रदेश सामुदायिक संरक्षण क्षेत्रों, प्रशासनिक व्यवस्था, कानून व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, रेलवे, मैट्रों परियोजनाओं, वायु परिवहन, नगर निकाय पंचायती राज, नगर निकायों, प्रदेश के पर्यटन स्थलों, वेशभूषा, आभूषण, लोक नृत्यों, हरियाणा में मूर्तिकला, प्रमुख लोकगीत, लोक वाद्य यंत्र, हरियाणा के लोक नाट्य, प्रमुख सांगी एवं उनकी रचनाओं, हरियाणवीं सिनेमा, वालीवुड में हरियाणा, प्रमुख मेलों एवं पर्व-उत्सव, खेल-खिलाड़ी, खेल पुरस्कार व सम्मान, राज्य के शिक्षण संस्थानों सहित हरियाणवीं शब्दावली से संबंधित शब्द व भाषा साहित्य की विस्तार से जानकारी भी इस पुस्तक में प्रदान की गई है। इस पुस्तक के माध्यम से विद्यार्थी विधानसभा, वर्तमान मंत्रिमंडल, संसद में प्रदेश का प्रतिनिधित्व, हरियाणा के राज्यपाल, हरियाणा के मुख्यमंत्रियों, प्रशासनिक संरचना, प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के ब्रांड एम्बेसडर, भूकंप प्रभावित जोन पानी की किल्लत वाले जिलों, प्रदेश की जलवायु, वर्षा, तापमान, आर्द्रता, जिलेवार सभी जिलों की विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं में वरदान साबित होगी यह पुस्तक
राह ग्रुप फाउंउेशन के चेयरमैेन नरेश सेलपाड़ ने बताया कि ‘हरियाणा को जानो’ पुस्तक प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी। इस पुस्तक को सीबीएसई, एचबीएसई और केन्द्रीय बोडऱ् से जुड़े विद्यालयों के विद्यार्थियों को विशेष ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। सामान्य पाठकों के लिए अनेक रूचिकर तथ्यों और दुर्लभ जानकारियों का भी समावेश किया गया है। जिससे कि उन्हें किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने मेंं भरपूर मदद मिल सके।
मैप से समझ सकेंगे बारीकी:-
सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ के अनुसार राह ग्रुप फाउंडेशन की इस पुस्तक ‘हरियाणा को जानो’ में हरियाणा प्रदेश में होने वाली वर्षा, मिट्टी, जलवायु, तापमान, भूकम्प संभावित क्षेत्रों, एन.सी.आर. में शामिल जिलों, डार्क जोन में तब्दील होते ब्लॉकों, विधानसभा व लोकसभा क्षेत्रों सहित डेढ़ दर्जन से अधिक विषयों को मानचित्रों के साथ दिया गया है। वो भी पूर्ण रूप से रंगीन। इससे विद्यार्थी प्रदेश के प्रत्येक जिले व दूसरे गहन विषयों को आसानी से समझ सकेंगे।
तीन चरणों में होगी प्रतियोगिता:-
विद्यार्थियों को प्रदेश के गौरवशाली इतिहास व वर्तमान उपलब्धियों से रुबरु करवाने के मकसद से स्कूल से लेकर जिला स्तर पर हरियाणा को जानो नामक प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी। प्रतियोगिता के पहला चरण स्कूल स्तरीय होगा। उसमें चयनित छह विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके लिए कक्षा चार व पांच के लिए एक ग्रुप, कक्षा छह, सात व आठ के लिए दूसरा, कक्षा नौवीं व दसवीं के लिए तीसरा व कक्षा 11वीं व 12वीं के लिए चतुर्थ ग्रुप में शामिल किया गया है।
नजर आएगा प्रदेश का गौरव:-
राह ग्रुप फाउंडेशन की इस ‘हरियाणा को जानो’ नामक इस पुस्तक को किसी कम्पीटिशन में काम आने वाली विश्व स्तरीय मानकों के साथ बीस से अधिक एक्सपर्ट ने तैयार किया है। इस पुस्तक में वर्तमान हरियाणा की उपलब्धियों, महात्मा गांधी की गिरफ्तारी हरियाणा के पलवल जिले में होने, देश के पहले जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना हरियाणा के कलोई झज्जर में होने से लेकर हरियाणा के सेना वीरों व खिलाडिय़ों की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके 80 ऐसे जानकारियां दी गई हैं। जिनमें हरियाणा प्रदेश देश में अव्वल स्थान रखता है।
विद्यार्थियों को होगा बड़ा लाभ:-
राह ग्रुप फाउंडेशन की इस पुस्तक से जहां विद्यार्थी प्रदेश के इतिहास से रुबरु होंगे, वहीं भविष्य में होने कॉम्पिटिशन एग्जाम में उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस पुस्तक को वैज्ञानिक सिद्धांतों के हिसाब से तैयार किया गया है। इससे विद्यार्थियों को बौद्धिक विकास भी होगा। साथ ही वे हरियाणवी शब्दावली व संस्कृति के प्रत्येक पहलुओं को भी नजदीक से जान पाएंगे। इस पुस्तक में विद्यार्थियों के समझने के हिसाब से विशेष आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है।
नाम मात्र मूल्य पर होगी उपलब्ध:-
सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन की इस पुस्तक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस दूसरी पुस्तकों के मुकाबले इसका मूल्य बेहद कम रखा गया है। आमतौर पर किसी अच्छे प्रकाशन की ब्लैक एण्ड वाईट पुस्तक का मूल्य 200 रुपये से कम नहीं होता। यह पुस्तक पूर्णरुप से पुस्तक रंगीन है और इसके साथ रंगीन ओमएमआर भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उसके बावजूद भी संस्था की तरफ से इसका मूल्य 65 रुपये ही रखा गया है। यहां संस्था का मकसद हरियाणवी संस्कृति का प्रचार व प्रसार करना है।
ऐरर फ्री पुस्तक है हरियाणा को जानो:-
आमतौर पर हरियाणा सामान्य ज्ञान से जुड़ी पुस्तकों अशुद्धियों की भरमार होती है। मगर यह न केवल ऐरर फ्री है, बल्कि इसमें दर्जनों ऐसे बिंदुओं को छुआ गया है। जो आज तक किसी भी पुस्तक में कवर नहीं है। इस पुस्तक को तैयार करने में प्रदेश के 10 से अधिक लेखक व बीस एक्सपर्ट ने अपनी सेवाएं दी हैंं। जिनकी मुक्तकंठ से प्रशंसा की जा सकती है। ऐसी ही एक नायाब मिसाल प्रदेश के वरिष्ठ लेखकों ने मिलकर पेश की है। इस लेखक मंडल ने लॉकडाउन के दौरान गहन अध्ययन करके प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, कला और संस्कृति से जुड़ी दुर्लभ जानकारियों का खजाना तैयार किया और ‘हरियाणा को जानो’ पुस्तक के रूप में समाहित किया।
केबीसी की तर्ज पर होगी प्रतियोगिता:-
विद्यार्थियों को प्रदेश के गौरवशाली इतिहास व वर्तमान उपलब्धियों से रुबरु करवाने के मकसद से राह संस्था भविष्य में ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता का भी आयोजन करेगी। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी। प्रतियोगिता के पहला चरण स्कूल स्तरीय होगा। उसमें चयनित छह विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। स्कूली स्तर पर हरियाणा को जानो नामक प्रतियोगिता स्कूली स्तर पर रिटर्न पैटर्न में होगी। उसके बाद केबीसी की तर्ज पर हरियाणा को जानो प्रतियोगिता व उसके बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
40 schools in Faridabad to participate in 'Know Haryana' competition faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.