फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] हाईवे के दूधौला मोड़ पर पृथला गांव में बन रहे व्हीकल अंडरपास का निर्माण कार्य करीब एक माह से काम बंद पड़ा हुआ है। इस कारण यह अब तक तैयार नहीं हो पाया है। अब इसके 20 अपै्रल तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इस व्हीकल अंडरपास के शुरू न होने से यहां सुबह और शाम के वक्त एक-एक किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है।
इस व्हीकल अंडरपास के बनने से पलवल से लेकर बल्लभगढ़ तक पूरा हाईवे जाम मुक्त हो जाएगा। वाहन चालकों को बल्लभगढ़ से चलने पर पलवल तक कहीं भी जाम में फंसने की आशंका नहीं रहेगी। सीकरी के प्याला कट और पलवल में हाईवे के सेक्टर-दो कट पर बने व्हीकल अंडरपास का निर्माण कार्य पहले ही पूरे हो चुके हैं। अब सिर्फ दूधौला मोड़ व्हीकल अंडरपास की अड़चन बची है। इस व्हीकल अंडरपास का काम भी अंतिम चरण का बचा है। दूधौला मोड़ व्हीकल अंडरपास का काम करीब 20 दिन से बंद चल रहा था। इस व्हीकलर अंडरपास का निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों की मानें तो यहां पांच से सात प्रतिशत निर्माण कार्य बचा हुआ है। इसे 10 से 12 दिन के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।
मजदूरों के गांव जाने के कारण बंद हो गया था काम: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मार्च माह में इस पुल पर ट्रैफिक शुरू करने की योजना बनाई थी। मगर, मजदूरों के अपने गांव चले जाने के कारण निर्माण कार्य लटका गया था। इस व्हीकल अंडरपास का निर्माण करवा रही कंपनी के अधिकारी सौरभ लांबा ने बताया कि कुछ दिक्कतों की वजह से व्हीकल अंडरपास का काम बंद हो गया था। अब 10 दिन के दिन यहां काम पूरा कर लिया जाएगा।
बुधवार को दौड़ने लगे थे इस निर्माणाधीन व्हीकलअंडरपास पर वाहन: इस निर्माणाधीन व्हीकल अंडरपास की वजह से सुबह-शाम पलवल और फरीदाबाद की ओर आने-जाने वाहन रेंग रहे हैं। यहां घंटों जाम लगा रहता है। बुधवार को जाम की वजह से वाहन इस पुल के ऊपर से गुजरने शुरू हो गए थे। हालांकि, गुरुवार को इस निर्माणाधीन पुल पर ट्रैफिक बंद था। ‘ठेकेदार के मजदूरों के चले जाने के कारण व्हीकल अंडरपास का निर्माण कार्य लटका हुआ था। जल्द मजदूर आ जाएंगे। अब 20 अप्रैल तक दूधौला मोड़ व्हीकल अंडरपास पर ट्रैफिक शुरू हो जाएगा
