Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद में जमीन की रजिस्ट्री करानी हुई महंगी

फरीदाबाद में जमीन की रजिस्ट्री करानी हुई महंगी

faridabadnews24By faridabadnews24April 10, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ]  ग्रेटर फरीदाबाद और गांवों में जमीन की रजिस्ट्री करानी अब महंगी हो गई है। खासकर ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टरों में सर्किल रेट 50 से 60 प्रतिशत बढ़ाए गए हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 10 से 14 प्रतिशत तक के रेट बढाए गए हैं। विशेष् बात यह है कि सरकार ने शहरी क्षेत्र में सर्किल रेट में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं की गई है। पांच से दस फीसदी ही बढ़ोतरी की है। यह भी नेशनल हाईवे और बाजार के आसपास के क्षेत्र में बढ़ाया गया है। राजस्व विभाग ने गुरुवार से नए सर्किल रेट पर रजिस्ट्री करवानी शुरू कर दी हैं।

बल्लभगढ़ के शहरी क्षेत्र में बढ़ोतरी नहीं

बल्लभगढ़ तहसील क्षेत्र में शहरी क्षेत्र में सर्किल रेट नहीं बढाए गए हैं, जबकि नवादा, शाहपुरा, खंदावली, शाहपुरकला जाजरू में 5 से 10 प्रतिशत प्रति एकड़ के हिसाब से बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा गांव झाड़सेतली और आसपास के गांव में मात्र एक से 2 प्रतिशत रेट बढ़ाए गए है। शहरी क्षेत्र में बढ़ोतरी नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली है,जबकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में सर्किल रेट बढ़ने से नाराजगी है।

ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों में रोष

फरीदाबाद तहसील क्षेत्र के शहरी क्षेत्र में सर्किट रेट नहीं बढ़ाए गए हैं, जबकि ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-79 से लेकर 97 तक की जमीन के सर्किल रेट करीब 50 से 60 प्रतिशत बढ़ा दिए गए हैं। इन सेक्टरों में सर्किल रेट बढ़ने से लोगों में काफी रोष पनपने लगा है। सेक्टर-79 के राजेश कुमार ने बताया कि जिस रफ्तार से सेक्टर की आबादी बढ़ रही है, उसी रफ्तार से सरकार ने सर्किल रेट बढ़ाकर जमीन खरीदना बेहद महंगा कर दिया है। इसी प्रकार प्रदीप जैन ने बताया कि इन सेक्टरों में रजिस्ट्री करानी अब बेहद महंगी होने से प्लॉट खरीदना आसान नहीं होगा। इसी प्रकार ग्रेटर फरीदाबाद के अन्य जगहों के सर्किट रेट भी 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ाए गए है।

एनआईटी क्षेत्र में सर्किल रेट में बढ़ोतरी नहीं

बडखल तहसील क्षेत्र में सरकार ने शहर क्षेत्र में सर्किट रेट नहीं बढ़ाए हैं। इसमें एनआईटी क्षेत्र आता है। इसमें शहर के कई बड़े बाजार हैं। हालांकि इस तहसील में आने वाले गांव दौलताबाद में 14 प्रतिशत व अनखीर में 6.6 प्रतिशत व सारन में 6.6 प्रतिशत सर्किल रेट में बढ़ोतरी हुई है।

गांव में 25 फीसदी तक हुआ सर्किल रेट

तिगांव तहसील में आने गांव में प्रति एकड़ 55 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यहां के काफी गांव में अब प्रति एकड़ का सर्किल रेट बढ़कर दो करोड़ हो गया है। करीब के नीमका, मिर्जापुर, फज्जूपुर में एक करोड 55 लाख रुपये प्रति एकड़ बढ़ाकर सर्कल रेट 2 करोड रुपये प्रति एकड़ किया गया है। रेट बढ़ने से ग्रामीणों में खुशी है। उनको उम्मीद है कि नोएडा से कनेटिक्टी होने क बाद जमीन के भाव ओर बढ़ जाएंगे। बल्लभगढ़ के नायब तहसीलदार कन्हैया लाल ने बताया कि सरकार ने शहरी क्षेत्र के सर्किल रेट में बढ़ोतरी नहीं है, जबकि गांवों व ग्रेटर फरीदाबाद के सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं।

faridabadnews faridabadnews24 Registry of land in Faridabad became expensive
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.