भिवानी : लोकमान्य तिलक और महात्मा गांधी जी से प्रेरित होकर सरकारी नौकरी का त्याग कर के अपना जीवन देशसेवा में अर्पित करने वाले स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री मोरारजी देसाई की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की ! श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा नेता रीतिक वधवा एवं रमेश चौधरी ने कहा कि मोरारजी देसाई एक प्रधानमंत्री ऐसे भी हुए हैं जिनको भारत और पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया था। मोरारजी देसाई की राजनीतिक लोकप्रियता और लोकतंत्र में उनकी सहभागिता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उन्हें जहां भारत ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा वहीं पाकिस्तान ने भी अपना सर्वोच्च सम्मान निशान ए पाकिस्तान से उन्हें नवाजा।मोरारजी देसाई देश के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे। वो भारत के छठे प्रधानमंत्री थे। उनका कार्यकाल 1977 से 1979 तक रहा। उन्होंने कहा कि राजनीति में जाने से पहले मोरारजी देसाई सिविल सर्विस में जाना चाहते थे। इसके लिए मोरारजी देसाई ने जुलाई 1917 में यूनिवर्सिटी ट्रेनिंग कोर्स में प्रविष्टि भी पाई। यहां रहते हुए मोरारजी अफसर बने और मई 1918 में अहमदाबाद के उप जिलाधीश भी बने। लेकिन यह जीवन मोरारजी देसाई को ज्यादा रास नहीं आया और मोरारजी देसाई ने 1930 में ब्रिटिश सरकार की नौकरी छोड़ दी और स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े।1975 में आपातकाल के खिलाफ जब जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में आंदोलन का बिगुल फूंका गया तो उसमें मोरारजी देसाई भी शामिल थे। इस आंदोलन की आग ने लगभग पूरे देश को अपने आगोश में जकड़ लिया था।

नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनावों में कांग्रेस की हार हुई और जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई। इसके साथ ही मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने ! 1930 से 1940 के बीच उन्होंने करीब 10 साल ब्रिटेन की जेल में बिताए। 1980 के आम चुनाव में भी वह जनता पार्टी की तरफ से चुनाव प्रचार में शामिल हुए, लेकिन वह खुद चुनावी दौड़ में शामिल नहीं हुए। राजनीति से सन्यास लेने के बाद उन्होंने मुंबई को अपना घर बनाया, यहीं पर उनका निधन भी हुआ था। लोकमान्य तिलक और महात्मा गांधी जी से प्रेरित होकर सरकारी नौकरी का त्याग कर के अपना जीवन देशसेवा में अर्पित करने वाले स्वाधीनता सेनानी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री मोरारजी देसाई की पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन ! इस अवसर पर रमेश चौधरी ,पंकज शर्मा , डॉ योगेश , संदीप कुमार, विनोद कुमार, अमित कुमार, अनिल कुमार, नवीन शर्मा, गुलशन, जोगेन्द्र, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री मोरारजी देसाई की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की l
