फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] पृथला में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा कुमारी सैलजा बतौर मुख्यअतिथि कार्यक्रम में शिरकत कर संबोधित करेंगी। राकेश तंवर पृथला की ओर से आयोजित यह कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
पिछले महीने ही पृथला से कांग्रेस नेता राकेश तंवर को राहुल गांधी द्वारा स्थापित विशेष विंग अन ऑर्गेनाइज्ड वर्कर कांग्रेस का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्होंने अपने यहां इस कार्यक्रम का आयोजन रखा है। कांग्रेस नेता राकेश तंवर ने कहा कि सैलजा कुमारी के नेतृत्व में हरियाणा काग्रेस लगातार मजबूती की ओर बढ़ रही है। राकेश तंवर ने बताया कि कुमारी सैलजा के नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं में काफी जोश है। निरंतर उनका रूझान कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस सम्मेलन में पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में पलवल के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करन सिंह दलाल विशेष रूप से शिरकत करेंगे।
