फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] दृष्टि आई सेंटर के सहयोग से वूमेंस पावर संस्था द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया कैंप में अनेक बड़े बुजुर्गों ने अपनी नेत्र जांच कराई। इस अवसर पर वूमेंस पावर की प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली ने कहा की कि आंख कई छोटे हिस्सों से बनी एक जटिल ग्रन्थि है जिनमें से प्रत्येक हिस्सा सामान्य दृष्टि हेतु अनिवार्य है। साफ देख पाने की क्षमता इस बात पर निर्भर करती है कि ये हिस्से परस्पर कितने बेहतर तरीके से काम करते हैं। इसी कारण हमें अपने नेत्रों का भी ख्याल रखना चाहिए और नियमित रूप से जांच करते रहनी चाहिए हम इसी तरीके से बड़े बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों की नेत्र दृष्टि के प्रति सचेत रहेंगे और समय-समय पर इसी तरह क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करते रहेंगे। चांदनी आजाद अली कहती हैं, ”वर्तमान में 3.7 करोड़ लोग दृष्टिहीन हैं एवं 12.4 करोड़ लोग गंभीर रूप से दृष्टि-विकार से पीड़ित हैं।
दृष्टिहीनता उत्पन्न करनेवाली स्थितियों के बचाव, नियमित जांच और त्वरित उपचार से 80 प्रतिशत मामलों में अन्धवत्व से बचा जा सकता है। विश्व के नब्बे प्रतिशत दृष्टिहीन लोग विकासशील देशों में रहते हैं। दृष्टिहीनों में दो-तिहाई से अधिक महिलाएं हैं। एक-चौथाई दृष्टिहीन लोग भारत में रहते हैं अर्थात् 9-12 लाख लोग लगभग 70 प्रतिशत दृष्टिहीन लोग भारत में ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं जहां आँखों की अच्छी देखभाल उपलब्ध नहीं है। हमारा प्रयास रहेगा की आने वाले समय में हम ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस प्रकार के नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन करें, जिससे वहां भी लोगों को अच्छा उपचार मिल सके कैंप को सफल बनाने के लिए वूमेंस पावर की टीम से प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली के साथ मार्केटिंग हेड डॉली कपूर, अनु चौधरी, आशीष पांडे, सुमित व निर्मला आदि ने काफी मेहनत की समाजसेवी नवीन सैनी, सुधीर यादव व गुलशन राय ने इस कैंप में पहुंचकर सभी टीम मेंबर का हौसला बढ़ाया।
