Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को लिखा पत्र, गृह मंत्री अनिल विज ने

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को लिखा पत्र, गृह मंत्री अनिल विज ने

faridabadnews24By faridabadnews24April 11, 2021Updated:April 11, 2021No Comments3 Mins Read

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को पत्र लिखकर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों से फिर से वार्ता शुरू करने की अपील की है। विज ने हरियाणा में बढ़़ रहे कोरोना वायरस के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए लिखा कि हजारों किसान हरियाणा की सीमा पर बैठे हैं। उनसे दोबारा वार्ता शुरू कर इस मामले को निपटाया जाना चाहिए।

 

विज को चिंता है कि जिस तरीके से कोरोना लगातार अपनी जड़े पसार रहा है ऐसे में यदि किसी किसान आंदोलनकारियों को यह वायरस अपनी चपेट में लेगा तो तो एक बड़ा कोरोना ब्लास्ट प्रदेश की सीमा पर हो सकता है ।

विज ने अपने पत्र में एक बार फिर तीनों कृषि कानूनों पर किसान संगठनों से बातचीत शुरू करने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से आग्रह किया। विज ने लिखा, आज पूरे देश में कोरोना का कहर फिर नजर आने लगा है। हरियाणा में भी हालात बिगड़ने लगे हैं। हरियाणा में कोरोना को नियंत्रित करने के लिए संभव उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन मेरी चिंता हरियाणा के बार्डर पर जो हजारों आंदोलनकारी किसानों को लेकर है, क्योंकि मुझको उनको भी कोरोना से बचाना है। यह भी चिंता है कि उनकी वजह से बाकी हरियाणा में भी कहीं कोरोना न फैल जाए।

 

विज ने लिखा कि आंदोलन में होने की वजह से वो कोविड के नियमों का पालन नहीं कर पा रहे हैं मैं जानता हूं कि आपने (नरेंद्र तोमर) किसानों की समस्या को हल करने के लिए बहुत प्रयास किए हैं और किसानों के साथ कई दौर की वार्ता भी की है, लेकिन किन्हीं कारणों से अभी तक समस्या का समाधान नहीं निकल पाया है। पिछले लंबे समय से वार्ता बंद होने से अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। मैं ऐसा मानता हूं कि समस्या का समाधान वार्ता से ही हो सकता है।

 

तोमर को लिखेे पत्र में विज ने कहा, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि वार्ता को फिर शुरू किया जाए, ताकि बातचीत करके इस मसले को सुलझाया जा सके और यहां से यह धरना समाप्त हो सके। सरकार का हमेशा इस बारे में सकारात्मक रूख रहा है।

मैं उम्मीद करता हूं कि किसान भी अब इसमें सकारात्मक रूख अपनाएंगे। यह मामला हल हो जाएगा तथा जो जमावड़ा लगा हुआ है वह यहां से समाप्त हो जाएगा। सब अपने अपने घरों को वापस चले जाएंगे। बढ़ते हुए कोरोना को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोरोना की लड़ाई लंबी लड़नी पड़ सकती है और इसके लिए सभी वर्गों का सहयोग मिलना आवश्यक है।

faridabadnews faridabadnews24 Home Minister Anil Vij Letter to Union Agriculture Minister Narendra Tomar
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.