फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] बदलाव हमारी कोशिश चेरिटेबल ट्रस्ट के तीन साल पूरे होने पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस आयोजन का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिप्परचंद शर्मा ने करते हुए कहा कि “बदलाव हमारी कोशिश” चेरिटेबल ट्रस्ट, सुषमा यादव जी के नेतृत्व में समाज के लिए जो कार्य कर रहा है वह सराहनीय हैं और उन्हें इस बात का पूर्ण विश्वास है कि सुषमा यादव और उनकी टीम के प्रयासों से “बदलाव हमारी कोशिश” चेरिटेबल ट्रस्ट सिर्फ बदलाव की कोशिश नहीं बल्कि बदलाव में निर्णायक भी होगा. इस अवसर पर संस्था की संस्थापक सुषमा यादव ने बताया कि “बदलाव हमारी कोशिश” का यह पहला रक्तदान शिविर है और रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्र हुआ. इस शिविर में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
“बदलाव की कोशिश” हमेशा समाज में बदलाव लाने की रही है ये रक्तदान शिविर भी उसी कोशिश का हिस्सा है. सुषमा यादव ने कहा कि शिविर को सफल बनाने के लिए “बदलाव की कोशिश” की पूरी टीम संदीप चौधरी, सचिन नागर, प्रवीण लोहिया, दीपक यादव, दीपक बंसल एवं महिला टीम से अनिता यादव, अनिता चौधरी, हिमांशी यादव, प्रगति सिंह, अंकिता, प्रियंका व कमलेश यादव ने पूरा सहयोग किया जिसके लिए जिसके लिए वे सभी का धन्यवाद करती है.
