फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] गांव चंदावली की धर्मशाला में सैनी समाज व फरीदाबाद के गणमान्य व्यक्तियों की मीटिंग हुई, जिसमें सांसद कुरुक्षेत्र नायब सैनी पर हुए हमले की पुरजोर कड़ी निंदा की, सभी लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग करी कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी अपने कार्यकर्ता के कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे तभी रास्ते में कुछ लोग हाथ में किसानों का झंडा लिए हुए थे तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया, किसानों की आड़ में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया जिसके कारण उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए सांसद नायब सैनी पर हुए हमले पर देवेंद्र सैनी और सभा में मौजूद सभी सदस्यों ने जोरदार निंदा की और सरकार से आग्रह किया कि दोषी हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए क्योंकि सांसद जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा इसलिए अपराधियों को कड़ी सजा दी जाए इस विरोध प्रदर्शन में सुनील सैनी, देवेंद्र पवार, पवन, संजय, राजेंद्र, नारायण सैनी, मदन सैनी, धर्मेंद्र सैनी, रिंकू सैनी,दयालदास,मुकेश, जितेंद्र किरण, तेज सिंह, हरिचंद,राजकुमार सैनी गोगा मौजूद रहे l

