फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] उपमंडल की तीन अनाज मंडियों से गेहूं का उठान तो शुरू हो गया, जहां एक ओर फीफा फस्र्ट इन फस्र्ट आउट खत्म हो चुका है, लेकिन पोर्टल पर गेट पास आसानी से नही बन पा रहा है। इस कारण गाड़ियां को मंडियों से निकलने में परेशानी आ रही है। इधर, मंगलवार को तीनों मंडियों में 200 किसान पहुंचे थे और तीनों मंडियों में करीब 7 लाख किंवटल गेंहू की खरीद हो चुकी है।
बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में मंगलवार सुबह से गेहूं के कट्टों का एकाएक उठान शुरू हो गई। पता करने पर पता चला कि अब तक पोर्टल पर जो व्यवस्था फीफा फस्र्ट इन फस्र्ट आउट थी अब वह खत्म हो चुकी है। लेकिन देर शाम तक पता चला कि पोर्टल पर गेट पास बनने में देरी आ रही है, गाड़ियां तो भर गई, लेकिन अभी भी परेशानी आ रही है। हालांकि गेहूं के उठान के चलते आढ़तियों ने राहत की सांस ली। इधर, दोनों मंडियों के अधिकारियों का कहना था कि उठान के मामले में जब तक पोर्टल व्यवस्था रहेगी, तब तक परेशानी चलती रहेगी। बहराल, देर शाम गेहूं का उठान चल रहा था। इस मामले में आढ़ती राजेश ने बताया कि मंगलवार को गेहूं का उठान हुआ है। इधर, मोहना मंडी के आढ़तियों ने भी हिन्दुस्तान को बताया कि गेहूं का उठान जितना होना चाहिए उतना नहीं हुआ है। यदि पोर्टल व्यवस्था ही हट जाए तो अवश्य ही परेशानी खत्म हो जाएगी।
उपमंडल की तीन मंडियों पर एक नजर
बल्लभगढ़ की मंडी में मंगलवार को 60 किसानेां का गेहूं खरीदा गया। जिसमें करीब 5500 किंवटल की गेहूं की खरीद हुई। अब तक बल्लभगढ़ मंडी में एक लाख 95 हजार किंवटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इधर, मोहना मंडी में मंगलवार को 75991 किंवटल गेहूं खरीद गया। मंगलवार तक मोहना मंडी में 4 लाख 45 हजार किंवटल गेहुं की खरीद हो चुकी है। इधर, फतेहपुरबिल्लौच मंडी में 72 हजार किंवटल गेहूं की खरीद हुई है।
डीएफसी की खरीद का नहीं हुआ भुगतान
बल्लभगढ़ की मंडी में डीएफसी द्वारा खरीदे गेहूं के खरीद का भुगतान नहीं हुआ है, जबकि वेयर हाउस व एफसीआई द्वारा खरीदे गए गेहूं का भुगतान एजेंसियों द्वारा किसानों के खाते में भेज दिया गया है। इससे किसानेां व आढ़तियों ने राहत की सांस ली है।
