Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » संक्रमित अधिकारियों के संपर्क में आए थे सीएम योगी आदित्यनाथ, खुद को किया आइसोलेट

संक्रमित अधिकारियों के संपर्क में आए थे सीएम योगी आदित्यनाथ, खुद को किया आइसोलेट

faridabadnews24By faridabadnews24April 14, 2021Updated:April 14, 2021No Comments3 Mins Read

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। बताया गया कि वह कुछ अधिकारियों के संपर्क में आए थे जो कि कोरोना संक्रमित पाए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक योगी स्वस्थ हैं। इन दिनों वह बंगाल के चुनाव में भी काफी सक्रिय थे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में 18 हजार से ज्यादा नए मामले रिपोर्ट हुए और 50 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो गई।

कोरोना वायरस का नया वेरिएंट अब साइलेंट किलर बनता जा रहा है। दिल्ली के कई अस्पतालों में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां मरीज के शरीर में कोरोना के तमाम लक्षण मौजूद रहने के बावजूद कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। इतना ही नहीं करीब 2-3 बार टेस्ट किए जाने के बावजूद भी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आ रही है। दिल्ली के एक अस्पताल के डॉक्टर ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि उनके पास कई ऐसे मरीज आ रहे हैं जिनमें कोरोना के सभी लक्षण मौजूद हैं लेकिन इसके बावजूद भी कोविड रिपोर्ट सही नहीं आ रही है। जबकि लेवेज तरीके से टेस्ट किए जाने पर कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। लेवेज टेस्ट में नाक और गले की बजाय मरीज के फेफड़े से निकाले गए श्वैब की जांच की जाती है।

सबसे पहले ब्रिटेन में पाया गया कोरोना वायरस का नया स्वरूप बीमारी के मामले में मूल स्वरूप से अधिक गंभीर नहीं है, लेकिन यह अपेक्षाकृत अधिक संक्रामक है। ‘द लांसेट इन्फेक्शस डिजीजेज’ और ‘द लांसेट पब्लिक हेल्थ’ में प्रकाशित अध्ययनों में इस बात का कोई सबूत नहीं पाया गया कि बी.1.1.7. स्वरूप से संक्रमित लोगों में अपेक्षाकृत गंभीर लक्षण हैं या उन पर किसी अन्य स्वरूप से संक्रमित मरीजों की तुलना में अधिक समय तक संक्रमित रहने का खतरा है।

अध्ययन के अनुसार, बी.1.1.7. संबंधी प्रारंभिक आंकड़े इस बात की ओर इशारा करते हैं कि इस वायरस से संक्रमित लोगों में वायरल लोड (शरीर में वायरस की मात्रा) अधिक होने के कारण यह अधिक संक्रामक है। कुछ सबूतों में संकेत मिला है कि वायरल लोड अधिक होने के कारण लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की अधिक आवश्यकता होती है और उनके मरने की अधिक आशंका होती है। बहरहाल, इस स्वरूप की हाल में पहचान हुई है, इसलिए ये अध्ययन उपलब्ध डेटा के आधार पर ही किए गए। सितंबर और दिसंबर 2020 के बीच की अवधि के डेटा संबंधी नए अध्ययन से जन स्वास्थ्य, क्लीनिकल और अनुसंधान के क्षेत्र में मदद मिलेगी।

‘द लांसेंट पब्लिक हेल्थ’ पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में ‘कोविड सिम्टम स्टडी’ ऐप का इस्तेमाल करने वाले 36,920 लोगों के डेटा का अध्ययन किया गया है, जो सितंबर और दिसंबर 2020 के बीच संक्रमित पाए गए थे। अध्ययन का सह नेतृत्व करने वाले क्लेयर स्टीव ने कहा, ‘‘हम इसके अधिक संक्रामक होने की पुष्टि करते हैं, लेकिन हमने साथ ही दिखाया कि बी.1.1.7. पर लॉकडाउन का स्पष्ट रूप से असर होता है और यह मूल वायरस से संक्रमित होने के बाद पैदा हुई प्रतिरोधी क्षमता के आगे बेअसर प्रतीत होता है।’’

 

News Source from: jansatta

CM Yogi Adityanath came in contact with infected officers faridabadnews faridabadnews24 isolates himself
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.