फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलश मिश्रा ] इंडियन हुमन आर्गेनाइजेशन के द्वारा सेक्टर 23 के पार्क के पास गौ माताओं के लिए एक प्याऊ गौ बनवाया गया जिसमें फरीदाबाद के नगर निगम पूर्व डिप्टी मेयर राजेंद्र भामला जी, डोली चौधरी जी, रोहताश चौधरी जी और बप्पी लहरी जी, सुंदर जी, और हमारे बड़े बुजुर्गों इन सब ने मिलकर प्याऊ का उद्घाटन किया और साथ ही एक अच्छे नागरिक होने के नाते जनता को संकेत दिया कि ये गाय का यूं तो पूरी दुनिया में ही काफी महत्व है, लेकिन भारत के संदर्भ में बात की जाए तो प्राचीन काल से यह भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ रही है। चाहे वह दूध का मामला हो या फिर खेती के काम में आने वाले बैलों का। वैदिक काल में गायों की संख्या व्यक्ति की समृद्धि का मानक हुआ करती थी। दुधारू पशु होने के कारण यह बहुत उपयोगी घरेलू पशु है। तथा ये पशु बुजबान होते है खुद नही बोल सकते इसलिए हमें ही मिलकर इनके लिए ऐसे ही चीजों का प्रबंध करना होगा तथा अपनी प्रकति को बनाये रखना होगा

