Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कोरोना वायरस के कहर ने अब तक के सभी रिकॉर्डों को ध्वस्त कर दिया है, क्या अब लॉकडाउन ही है आखिरी विकल्प?

कोरोना वायरस के कहर ने अब तक के सभी रिकॉर्डों को ध्वस्त कर दिया है, क्या अब लॉकडाउन ही है आखिरी विकल्प?

faridabadnews24By faridabadnews24April 15, 2021No Comments4 Mins Read

नई दिल्ली : भारत में कोरोना वायरस के कहर ने अब तक के सभी रिकॉर्डों को ध्वस्त कर दिया है। देश में कोरोना का कहर कितना विकराल हो चुका है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब एक दिन में संक्रमण मिलने का आंकड़ा दो लाख तक पहुंच गया है। भारत में बुधवार को कोरोना वायरस के एक दिन में करीब दो लाख नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, मौत के मामलों में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इस तरह से कोरोना की दूसरी लहर लगातार नए-नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है, जो डरावनी तस्वीर पेश कर रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बुधवार रात तक संक्रमण के 199,569 नए मामले दर्ज किए गए। यह महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में मिलने वाले नए कोरोना संक्रमितों का सर्वाधिक आंकड़ा है। पहली लहर में भी कोरोना का यह विकराल रूप देखने को नहीं मिला था, जितना आज के दिनों में देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस अवधि में 1037 लोगों की मौत हो गई। अब तक के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14070300 हो गई है। कोरोना से पीड़ित लोगों के ठीक होने की दर और गिरकर 89.51 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 1,73,152 हो गई है। उपचाराधीन लोगों की संख्या भी बढ़कर 1365704 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 9.24 प्रतिशत है। अब तक 12426146 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं, कोरोना मृत्यु दर 1.24 प्रतिशत है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 1465877 है। बता दें कि लगातार 36वें दिन कोरोना के मामलों में देश में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस बीच सरकारें भी कोरोना पर काबू पाने के लिए कई तरह की पाबंदियां लगा रही हैं, मगर जिस रफ्तार से कोरोना बढ़ रहा है, ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या अब लॉकडाउन ही आखिरी विकल्प बचा है?

दिल्ली में भी कोरोना का तांडव जारी
दिल्ली में भी दिन-प्रतिदिन विकराल रूप धारण कर रही कोरोना महामारी ने अब डराना शुरू कर दिया है। संक्रमण बेकाबू होने के बाद दिल्ली में बुधवार को पहली बार सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए कोरोना के 17000 से अधिक नए पॉजिटिव केस आने से सरकार की टेंशन और बढ़ गई। अब संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा भी बढ़कर 7.67 लाख के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही अब पॉजिटिविटी रेट भी 15.92 फीसदी पर आ गया है। कोरोना संक्रमण से बुधवार को 100 से अधिक मरीजों की मौत भी हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 17,282 नए मरीज मिले हैं, वहीं 104 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 11,540 पर पहुंच गया है। मंगलवार को 13,468 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बुलेटिन के अनुसार, आज 9952 मरीज पूरी तरह ठीक होकर कोरोना मुक्त हो गए, जबकि मंगलवार को यह संख्या 7972 थी। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 7,67,438 हो गई है और 24,155 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में अब कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केस भी बढ़कर 50,736 हो गए हैं। वहीं, अब तक कुल 7,05,162 मरीज इस महामारी को मात देकर कोरोना मुक्त हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 11,540 हो गई है।

महाराष्ट्र सबसे अधिक बेहाल
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 58,952 नये मामले सामने आये, जबकि 278 और संक्रमितों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 58,804 पहुंच गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। बता दें कि कोविड-19 के मामले काफी तेजी से बढ़ने और चिंताजनक हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने बुधवार रात आठ बजे से 15 दिनों के लिए सख्त प्रतिबंध लगाने की एक दिन पहले घोषणा की थी। ये प्रतिबंध एक मई सुबह सात बजे तक रहेंगे। महाराष्ट्र में 11 अप्रैल को संक्रमण के 63,294 मामले सामने आये थे, जब तक की सर्वाधिक संख्या है। विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि राज्य में अब तक कुल 35,78,160 लोग संक्रमित हुए, जिनमें 29,05,721 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। विभाग ने बताया कि राज्य में अभी 6,12,070 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

 

News Source from: haryanavatika

faridabadnews faridabadnews24 is lockdown now the last option? The havoc of the Corona virus has destroyed all records so far
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.